TN Bharat News

प्रभारी मंत्री श्री परमार ने दीपक जैन सहित स्वास्थ्य विभाग के दो कर्मचारियों का फूलमाला भेंट कर सम्मान किया

      

             दमोह/ जिले के प्रभारी मंत्री एवं प्रदेश के उच्च शिक्षातकनीकी शिक्षाआयुष विभाग मंत्री श्री इंदर सिंह परमार ने आज कलेक्टर कार्यालय में आयोजित ब्लड डोनेशन कैंप का जायजा लिया और ब्लड डोनेट कर रहे लोगों का उत्साहवर्धन किया। इस दौरान सहायक कलेक्टर ऋषिकेश विजय ठाकरे सहित अन्य युवाओं ने बढ़-चढ़कर इस ब्लड डोनेशन कैंप में हिस्सा लिया। इस अवसर पर 16 लोगों ने ब्लड डोनेट किया।

             प्रभारी मंत्री श्री परमार ने इस दौरान सर्वाधिक रक्तदान करने वाले दीपक जैन का फूल माला पहनकर स्वागत किया। इसी क्रम में जनसुनवाई में स्वास्थ्य विभाग के दो कर्मचारी जो प्रत्येक जनसुनवाई में उपस्थित रहकर स्वास्थ्य परीक्षण खून जांच आदि का कार्य करते हैं, उनका भी फूलमाला पुष्प गुच्‍छ भेंट कर सम्मान किया गया। प्रभारी मंत्री ने रक्तदान में सहभागिता निभाने तथा ड्यूटी करने वाले चिकित्सकों, कर्मचारी सभी के सहयोग की सराहना की।

 


              इस अवसर पर  जिले के प्रभारी मंत्री श्री परमार ने आज कलेक्टर कार्यालय के तीन सभाकक्षों का नाम पट्टिकाओं का लोकार्पण किया। इन सभाकक्षों के व्यारमा, सोनार और कोपरा नाम रखे गये।  इस अवसर पर प्रदेश के राज्य पिछड़ा वर्ग आयोग के अध्यक्ष डॉ. रामकृष्ण कुसरिया, जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल, विधायक हटा उमा देवी खटीक, भाजपा जिला अध्यक्ष श्याम शिवहरे, रूपेश सेन, सतेंद्र सिंह ठाकुर, रमन खत्री, प्रिंस जैन, कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर, सीईओ जिला पंचायत प्रवीण फुलपगारे, एडिशनल कलेक्टर मीना मसराम, एसडीएम आरएल बागरी, नर्मदा सिंह एकता, गोपाल पटेल, गुड्डू पटेल, लोकेंद्र पटेल (लकी भैया), मनीषा दुबे सहित अन्य जनप्रतिनिधिगण मौजूद थे।

Post a Comment

Previous Post Next Post