TN Bharat News

कलेक्टर श्री राठौर ने गैस गोदामों और एजेंसियों का किया औचक निरीक्षण


उपभोक्ता को फोन या ऑनलाइन बुकिंग में परेशानी हो रही है तो वे सीधे संबंधित गैस एजेंसी पर जाकर वहां उपलब्ध ऐप या एजेंसी के लॉगिन के माध्यम से भी अपनी बुकिंग दर्ज करा सकते हैं

        दमोह/  कलेक्टर अनिल राठौर ने शनिवार को शहर के विभिन्न गैस गोदामों और एजेंसियों का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने गैस स्टॉक, वितरण व्यवस्था और उपभोक्ताओं को मिल रही सुविधाओं का जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए गए कि गैस वितरण व्यवस्था सुचारू रूप से संचालित की जाए और किसी भी प्रकार की लापरवाही न हो।

            निरीक्षण के दौरान कलेक्टर राठौर ने कहा शहर में LPG गैस की पर्याप्त उपलब्धता हैं और जिन उपभोक्ताओं ने सिलेंडर के लिए बुकिंग कराई है, उन्हें समय पर गैस सिलेंडर मिल जाएगा। उन्होंने नागरिकों से धैर्य बनाए रखने की अपील की।

            कलेक्टर श्री राठौर ने बताया कुछ समय के लिए सर्वर से संबंधित तकनीकी समस्या सामने आई थी, जिसके कारण फोन या ऑनलाइन बुकिंग में दिक्कत आ रही थी। हालांकि अब स्थिति में काफी सुधार हो गया है। उन्होंने कहा कि यदि किसी उपभोक्ता को फोन या ऑनलाइन बुकिंग में परेशानी हो रही है तो वे सीधे संबंधित गैस एजेंसी पर जाकर वहां उपलब्ध ऐप या एजेंसी के लॉगिन के माध्यम से भी अपनी बुकिंग दर्ज करा सकते हैं।

            उन्होंने यह भी बताया कि अभी तक गैस वितरण को लेकर ज्यादा शिकायतें प्राप्त नहीं हुई हैं और स्थिति सामान्य है। प्रशासन लगातार निगरानी कर रहा है और यदि कहीं भी गड़बड़ी की शिकायत मिलती है तो संबंधित के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

---000---

राजस्व और खाद्य विभाग द्वारा संयुक्त रूप से

 तेंदूखेड़ा में की गई गैस कंपनी की जाँच

दमोह/ तहसीलदार तेंदुखेड़ा विवेक व्यास एवं सहायक आपूर्ति अधिकारी तेंदूखेड़ा आदित्य दाहिया द्वारा संयुक्त रूप से प्रियंका गैस सर्विस तेंदूखेड़ा में घरेलू गैस की उपलब्धता के संबंध में जाँच की। जांच में पाया गया कि गैस कंपनी से लगातार सिलेंडर की आपूर्ति की जा रही है एवं उपभोक्ताओं को भी लगातार बुकिंग के आधार पर गैस सिलेंडर उपलब्ध कराए जा रहे हैं। जांच समय तक 266 उपभोक्ताओं को सिलेंडर उपलब्ध कराए गए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post