शाजापुर मक्सी से- अनिल सिंह खमोरा की रिपोर्ट
सरस्वती शिशु मंदिर हाई स्कूल कपालिया जिला शाजापुर मैं विगत 28 वर्षों से सेवारत वरिष्ठ आचार्य बाबूलाल पिंगलाया की 58 वर्ष उम्र पूर्ण होने पर प्रांत के नियम व जिले के पत्र अनुसार आज 3 जुलाई 2024 को कार्य मुक्त किया गया। इस अवसर पर विद्यालय की ओर से साफा बांधकर, श्रीफल, प्रशस्ति पत्र व वस्त्र भेंट कर बाबूलाल पिंगलाया का सम्मान किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व संयोजक कैलाश भोले (जिला समिति सदस्य) ने की ।
मुख्य अतिथि के रूप में मुकेश पाटीदार (जिला समिति सदस्य), बलराम सिंह सोलंकी (जिला प्रमुख) विनोद झलाया (तहसील प्रमुख), अनिल पाटीदार (जिला कार्यालय प्रमुख) विशेष अतिथि में संकुल प्रमुख रामचंद्र वर्मा संकुल से पधारे प्रधानाचार्य भगवान सिंह पाटीदार , सतीश शर्मा, संयोजक मंडल से विष्णुप्रसाद पाटीदार भगवान सिंह देवड़ा मगनीराम पाटीदार कैलाश पाटीदार (काकू) कमल पाटीदार एवं विद्यालय के सभी आचार्य दीदी की उपस्थिति रहे। ।कार्यक्रम का संचालन आचार्य संजीव हरड़ ने किया अतिथि परिचय लेखापाल मुकेश जैन ने करवाया ,स्वागत विद्यालय की दीदीयो द्वारा किया गया ।