TN Bharat News

मापदण्डों की पूर्ति में किसी प्रकार की कमी पाई जाती है तो स्कूल प्रबंधन और बस संचालक दोनों के खिलाफ होगी कार्रवाही

            दमोह  कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कहा सभी स्कूल शुरू हो चुके हैं। निजी विद्यालयों, निजी कॉलेजों के अलावा सीएम राइज स्कूलों में जहां-जहां पर स्कूल बसें उपलब्ध है, वहां-वहां बड़ी संख्या में स्कूल बसें या कॉलेज बसें चलती है।

            कलेक्टर श्री कोचर ने बताया गत दिवस निजी विद्यालयों की बैठक ली गई थी, जिसमें संबंधित संस्थाओं को डिटेल में बताया गया है कि स्कूल की बसों का संचालन किस प्रकार से किया जाये और उसके लिए फिटनेस के क्या-क्या मापदंड है, सभी को यह भी बताया गया कि निर्धारित मापदंडों की पूरी तैयारी कर ली जाए, क्योंकि परिवहन विभाग के द्वारा स्कूल बसों और सामान्य बसों की रेगुलर चेकिंग की जाएगी।

            कलेक्टर श्री कोचर ने कहा यदि किसी बस की फिटनेस में या मापदण्डों की पूर्ति में किसी प्रकार की कमी पाई जाती है तो, उन बस संचालकों और यदि स्कूल बस में कमी पाई जाती है तो स्कूल प्रबंधन और बस संचालक दोनों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने कहा है निजी विद्यालयों, निजी महाविद्यालयों और जहां-जहां भी स्कूल बसों, कॉलेज बसों का संचालन होता है या फिर सामान्य बसों का भी संचालन होता है, सभी ऑपरेटर से, सभी स्कूल और कॉलेज प्रबंधकों से आग्रह है सरकार के निर्देश है, वह संबंधित संस्थाओं तक पहुंचा दिये है, उन मापदंडों पर संबंधित संस्थाओं की बसें खरी उतरती है या नहीं उसका पूरा सत्यापन कर लिया जाये और जो भी जरूरी औपचारिकताएं हैं, उनको शीघ्र पूरी कर लिया जाये, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से बचा जा सके।


प्रत्येक शुक्रवार को सभी बैंकों में किए जाएंगे सरकारी योजनाओं से संबंधित कार्य

             दमोह :  कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के निर्देशानुसार प्रत्येक शुक्रवार को दमोह जिले की सभी बैंकों की सभी ब्रांचेस में सरकारी योजनाओं से संबंधित कार्य किए जाएंगे। इस संबंध में लीड बैंक मैनेजर नरेंद्र सोनी ने कहा है जिन हितग्राहियों के किसी भी सरकारी योजनाओं से संबंधित प्रकरण यदि किसी भी बैंक की किसी भी शाखा में लंबित है, तो वह शुक्रवार को उस शाखा के शाखा प्रबंधक से संपर्क कर सकेंगे।

            सरकारी योजनाओं से संबंधित सभी जिला अधिकारी भी उन सभी प्रकरणों का फॉलोअप लेंगे जो उनके द्वारा बैंकों में जमा किए गए हैं। यदि किसी भी हितग्राही को किसी भी प्रकार की परेशानी होती है, तो वह लीड बैंक ऑफिस में संपर्क कर सकते हैं या फोन के माध्यम से भी संपर्क कर सकते हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post