TN Bharat News

प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया, प्रदेश भर में जर्जर भवनों को चिन्हित करके विधिसम्मत कार्यवाही की जाए

           सागर जिले के शाहपुर में जर्जर मकान की दीवार गिरने से 9 बच्चो की दुःखद मृत्यु से मन अत्यंत व्यथित है ।

          सागर जिले अंतर्गत नगर परिषद शाहपुर में जर्जर मकानों को चिन्हित करते हुए नोटिस भी जारी किए गए थे किंतु संबंधित अधिकारियों द्वारा स्थानीय प्रशासन को अवगत नही कराया गया। इस लापरवाही में दोषी पाए गए नगर परिषद शाहपुर के प्रभारी मुख्य नगर पालिका अधिकारी एवं उपयंत्री को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जाता है ।

         सभी प्रशासनिक अधिकारियों को निर्देशित किया जाता है कि प्रदेश भर में जर्जर भवनों को चिन्हित करके विधिसम्मत कार्यवाही की जाए, जिससे इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति अब नही हो । कर्तव्य से लापरवाही को बिल्कुल बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ।

        सागर जिले के शाहपुर में हुई मासूमों की मृत्यु की दुःखद घटना को गंभीरता से लेते हुए जिले के कलेक्टर, एसपी एवं एसडीएम (सागर) को हटाने हेतु निर्देशित किया है।

           साथ ही प्राथमिक स्वास्थ्य केन्द्र शाहपुर में पदस्थ डॉ. हरिओम बंसल को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया जा रहा है।

         मानसून पूर्व भी प्रदेश के सभी अधिकारियों को निर्देशित किया था, पुनः सभी को निर्देशित कर रहा हु कि इस तरह की घटनाओं के प्रति संवेदनशील रहे, उपयुक्त उपाय और तत्परता से काम करे, भविष्य में ऐसी घटना की पुनरावृत्ति नहीं हो।

 

Post a Comment

Previous Post Next Post