TN Bharat News

Damoh : मैरिज गार्डन से 5 बच्चों का रेस्क्यू, प्रकरण दर्ज

      दमोह/ कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर के निर्देशन में जिले में बाल श्रम के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी है। इसी क्रम में 27 फरवरी को टास्क फोर्स समिति के सदस्यों द्वारा संयुक्त रूप से बाल श्रम उन्मूलन अभियान चलाया गया।

अभियान में श्रम विभाग से प्रभारी सहायक श्रम पदाधिकारी पूजा अवस्थी, बाल श्रम नोडल अधिकारी राहुल कुर्मी, अध्यक्ष बाल कल्याण समिति दीपक तिवारी, महिला एवं बाल विकास विभाग से बाल संरक्षण अधिकारी अखिलेश चौबे, पुलिस विभाग जबलपुर नाका चौकी से प्रधान आरक्षक (376) नंद लाल एवं आरक्षक (251) अजय पटैल तथा जनसाहस संस्था से मुकेश नवीन शामिल रहे।

संयुक्त टीम द्वारा शहर स्थित विद्या वाटिका मैरिज गार्डन में आयोजित एक शादी समारोह के दौरान निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान 05 बच्चे कार्य करते हुए पाए गए, जिनमें से 01 बाल श्रमिक एवं 04 किशोर श्रमिक चिन्हित किए गए। रेस्क्यू किए गए बच्चों को नियमानुसार बाल कल्याण समिति के समक्ष प्रस्तुत किया गया। संबंधित प्रकरण में बाल एवं किशोर श्रम (प्रतिषेध एवं विनियमन) अधिनियम 1986 तथा संशोधित अधिनियम 2016 के अंतर्गत विधिसम्मत कार्रवाई प्रचलन में है।



Post a Comment

Previous Post Next Post