महाराष्ट्र में आज यानी सोमवार को पांचवें और आखिरी चरण में 13 सीटों पर मतदान हो रहा है. इनमें मुंबई की छह सीटें शामिल हैं. इन 13 सीटें में 7 सीटों पर बीजेपी के उम्मीदवार मैदान हैं. जबकि मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे की शिवसेना के छह सीटों पर कैंडिडेट की प्रतिष्ठा दांव पर हैं. MVA खेमे में तीन सीटों पर कांग्रेस, दो सीटों पर शरद पवार गुट और बाकी 9 सीटों पर उद्धव ठाकरे गुट के उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं.
Uddhav Thackerayलोकसभा चुनाव के पांचवें चरण में महाराष्ट्र की 13 सीटों पर सोमवार को मतदान हो रहा है. इस चरण में मुंबई उत्तर से बीजेपी उम्मीदवार और केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल, कल्याण से शिवसेना के श्रीकांत शिंदे, डिंडोरी से भारती पवार, भिवंडी से कपिल पाटिल, मुंबई उत्तर मध्य सीट से वकील उज्ज्वल निकम, मुंबई उत्तर मध्य से शहर कांग्रेस प्रमुख वर्षा गायकवाड़ और मुंबई दक्षिण से अरविंद सांवत जैसे दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर है. इस चरण में कुल 264 उम्मीदवार मैदान में हैं. जिन जगहों पर चुनाव हो रहा है, उनमें मुंबई की 6, ठाणे की 3, नासिक की 2 और धुले-पालघर की एक-एक सीट शामिल है. अब तक चार चरण में 35 सीटों का चुनाव हो चुका है. राज्य में कुल 48 सीटें हैं. इसके साथ ही महाराष्ट्र में चुनाव खत्म हो जाएगा.
शाम 5 बजे तक 48.66 % फीसदी मतदान
Posted by :- Rahul Chauhan
महाराष्ट्र में ताजा वोटिंग का आंकड़ा चुनाव आयोग ने जारी किया है. शाम पांच बजे तक राज्य में 48.66 % मतदान हुआ है.
उद्धव ठाकरे ने धीमी वोटिंग का लगाया आरोप
Posted by :- Rahul Chauhan
पूर्व मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने प्रेस कांफ्रेंस कर सरकार पर आरोप लगाया. उन्होंने कहा, "मैं लोगों से अपील करता हूं कि सरकार मतदान कम करने की कोशिश कर रही है, इसलिए कृपया मतदान केंद्र पर जाएं और कतार में रहें ताकि आपको अपना वोट डालने का मौका मिल सके. जाओ और कतार में लग जाओ. यदि समय समाप्त हो जाएगा तो उन्हें आपको मौका देना होगा. लोग मतदान करना चाहते हैं, लेकिन वे जानबूझकर इसमें देरी कर रहे हैं. 5 बजे हों, कतार में रहें और अपना वोट डालें. हमें पता चला है कि वे प्रक्रिया में देरी कर रहे हैं. सरकार चुनाव आयोग के नाम पर खेल खेल रही है. जहां बीजेपी को बढ़त है वहां वे तेजी से चुनाव प्रक्रिया कर रहे हैं. लेकिन जहां शिवसेना के लोग वोट डालना चाहते हैं वे प्रक्रिया में देरी कर रहे हैं. बीजेपी जानबूझकर ऐसा कर रही है. हम पूरा डेटा एकत्र करेंगे जहां उन्होंने प्रक्रिया में देरी की है और हमारे मतदाताओं को नुकसान पहुंचाने की कोशिश की है और फिर हम चुनाव आयोग के पक्षपातपूर्ण विचारों के खिलाफ अदालत में जाएंगे.
बोरिवली के कई हिस्सों में वोटिंग मशीन खराब
Posted by :- Rahul Chauhan
जानकारी के मुताबिक बोरिवली के कई हिस्सों में वोटिंग मशीन खराब हो गई है. लोग लंबी कतार में घंटों से लगे हैं. मौके पर पानी या व्हील चेयर की भी व्यवस्था नहीं है. उधर, लाइन में खड़े लोग चुनाव आयोग से समय बढ़ाने की मांग कर रहे है. शाम का वक्त होते ही वोटर्स और बड़ी संख्या में मतदान करने पहुंच रहे हैं.
अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या और जया बच्चन ने डाला वोट
Posted by :- Rahul Chauhan
अमिताभ बच्चन, ऐश्वर्या और जया बच्चन ने भी पोलिंग बूथ पर जाकर अपना वोट डाला. इनके अलावा सोनाक्षी सिन्हा ने भी वोट डाला