TN Bharat News

हरद्वानी गांव में जमीनी विवाद को लेकर पिता-पुत्र पर चली गोली... गंभीर हालत...


           दमोह/ जिले के देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत हरद्वानी गांव में रात में जमीनी विवाद को लेकर दनादन गोलियां चलने से पिता-पुत्र को गंभीर हालत में इलाज के लिए दमोह जिला अस्पताल में भर्ती किया गया है.जिनकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टर आशुतोष और डॉ माधुर चौधरी द्वारा जबलपुर रेफर 108 एंबुलेंस के माध्यम से किया गया है. घटना की जानकारी मिलते ही मौके पर देहात अमित गौतम और पुलिस घटनास्थल पहुंची। वहीं दमोह जिला अस्पताल में टीआई कोतवाली मनीष कुमार, चौकी प्रभारी प्रियंका पटेल, एएसआई अकरम खान सहित पुलिस फोर्स ने पहुंचकर घटना की जानकारी लेकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
घायलों में पिता नरेश भवानी पटेल और सत्य प्रकाश पटेल  निवासी हल्द्वानी बताए गए हैं।

Post a Comment

Previous Post Next Post