दमोह से सटे न्यू दमोह में रविवार सुबह एक अज्ञात युवक का शव मिला हैं । पुलिस ने हत्या की आशंका जताई हैं, बताया जा रहा कि युवक की अभी पहचान नहीं हो पाई, युवक कहा का रहने वाला है और यहाँ पर कैसे आया । सूचना मिलते ही एस.पी. श्रुतकीर्ति सोमवंशी कोतवाली और देहात थाना पुलिस के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की ।
