TN Bharat News

नाली के भीतर युवक का शव मिला

        दमोह शहर के पलंदी चैराहा इलाके में गुरुवार सुबह कानेक्टकर भवन के पास नाली में एक युवक का पत्थरों से दबा शव मिला है। सूचना मिलते ही पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमाॅर्टम के लिए भिजवाया है । सूचना मिलने के बाद मृतक की पत्नी भी मौके पर पहुंच गई है और उसने हत्या की आशंका जताई है। हालांकि पुलिस ने अभी मौत के कारण को स्पष्ट नहीं किया है ।

       सीएसपी अभिषेक तिवारी ने बताया कि जिस युवक का शव मिला है, उसकी पहचान किशनगंज गांव निवासी है विगत कुछ समय से लोको दमोह में सपरिवार रहता था संदीप दुबे 40 के रूप में हुई है । पत्नी ने बताया कि बुधवार रात करीब 10:30 बजे वो घर से निकला था और उसके बाद लौटकर नहीं आया। मौत कैसे हुई है इस बारे में पुलिस अभी कुछ भी बताने को तैयार नहीं है ।

        पुलिस का कहना है कि पोस्टमाॅर्टम रिपोर्ट के बाद ही मौत के कारण का खुलासा किया जाएगा । हालांकि जिस स्थिति में नाली के भीतर युवक का शव मिला है उसे देखकर यह स्पष्ट हो रहा है कि किसी ने उसकी हत्या की है। नाली में शव के ऊपर कई बड़े पत्थर पड़े हुए थे, जिन्हें हटाकर पुलिस ने शव को बाहर निकाला है ।

पिछले दिनों हुआ था विवाद-

        मृतक संदीप दुबे घंटाघर चैराहा के समीप एक डोसा की दुकान संचालित करता था । जानकारी मिली है कि कुछ दिन पहले ही किसी दूसरे डोसा बेचने वाले से मृतक का विवाद हुआ था। पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है। इसके अलावा आमने-सामने की सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं ताकि घटना स्पष्ट हो सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post