TN Bharat News

दमोह में पारिवारिक विवाद में तीन लोगों की निर्मम हत्या, पिता काे तलवार से और बेटों को बीच सड़क पर गोलियां मारीं।

          दमोह जिले के देहात थाना अंतर्गत ग्राम बांसा तारखेड़ा में आज़ सोमवार की सुबह पारिवारिक विवाद के चलते एक होमगार्ड सैनिक सहित तीन लोगों की निर्मम हत्या कर दी गई, मृतकों में पिता होमगार्ड सैनिक रमेश पिता रामगोपाल विश्वकर्मा उम्र 50 वर्ष, भतीजा विक्की पुत्र रवि विश्वकर्मा उम्र 24 वर्ष, पुत्र उम्मू उर्फ उमेश पुत्र रमेश विश्वकर्मा 23 वर्ष बताए गए हैं। घटना के संबंध में पुलिस अधीक्षक श्रुत कीर्ति सोमवंशी ने बताया कि देहात थाना अंतर्गत ग्राम बासा तारखेड़ा में विश्वकर्मा परिवार में पारिवारिक विवाद चल रहा था ।
         

            इस मामले में कुछ दिन पूर्व भी इन दोनों परिवारों में विवाद हुआ था। इसी बात के चलते सुबह दोनों परिवारों में हुए विवाद पर दो लोगों की गोली मारकर एवं एक की धारदार हथियारों से काटकर हत्या कर दी गई। इस घटना में होमगार्ड सैनिक रमेश विश्वकर्मा, विक्की विश्वकर्मा और उमेश विश्वकर्मा की हत्या की गई है। इस घटना में जहां विक्की और उमेश को गांव के बाहर आम रास्ते पर गोली मारकर हत्या की गई वहीं दूसरी ओर होमगार्ड सैनिक रमेश विश्वकर्मा की घर में ही धारदार हथियारों एवं कुल्‍हाड़ी से काटकर हत्या की गई। हत्या में शामिल अपराधी घटना के बाद फरार हो गए। घटना की जानकारी लगते घटनास्थल पर पुलिस अधीक्षक श्रुत कीर्ति सोमवंशी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संदीप मिश्रा सहित थाना प्रभारी एवं अनेक पुलिस बल पहुंच गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post