TN Bharat News

सिंग्रामपुर में रानी दुर्गावती के 461 वें बलिदान दिवस पर गरीमामय कार्यक्रम संपन्न


            दमोह : प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री ( स्वतंत्र प्रभार ) श्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने कहा समूचे भारतवर्ष को गौरवांवित करने वाली, अद्भुत व्यक्तित्व की धनी  वीरांगना रानी दुर्गावती जी का शासन काल अपनी प्रजा की भलाई के लिए जाना जाता है। 500 वर्ष का इतिहास दुर्गावती के शौर्य एवं साहस का प्रतीक है। राज्यमंत्री श्री लोधी ने रानी दुर्गावती के चरणों में प्रणाम करते हुए कहा यह क्षेत्र रानी की संघर्ष स्थली रही है। श्री लोधी आज सिंग्रामपुर में वीरांगना रानी दुर्गावती के 461 वे बलिदान दिवस पर पुन्यतिथि समारोह को संबोधित कर रहे थे।

           

          

 राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा आज मुख्यमंत्री जी ने जबलपुर में घोषणा की है कि जबलपुर एयरपोर्ट का नाम रानी दुर्गावती के नाम से किए जाने भारत सरकार को प्रस्ताव भेजा जाएगा। उन्होंने कहा जबलपुर स्थित मध्य प्रदेश के सबसे बड़ा फ्लाई ओवर का नाम रानी दुर्गावती के नाम पर किए जाने की घोषणा मुख्यमंत्री जी ने की है।

            उन्होंने कहा मैं सौभाग्यशाली हूं कि जिस विधानसभा क्षेत्र से मैं विधायक हूं वह रानी दुर्गावती जी का संघर्ष क्षेत्र रहा है। श्री लोधी ने कहा प्रदेश सरकार रानी दुर्गावती जी को निरंतर सम्मान देने का काम कर रही है। रानी दुर्गावती जी किसी परिचय की मोहताज नहीं है। वीरांगना रानी दुर्गावती जी का पराक्रम, उनका शौर्य किसी से छुपा नहीं है। उन्होंने कहा हाथों में लिए तलवारे वह वीर की नारी थी, महारानी थी दूर-दूर तक प्रसिद्ध थी वो सबकी जानी पहचानी थी।

            राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा इस क्षेत्र में पिछले साल राज्य शासन द्वारा बड़ा देव मंदिर के लिए एक करोड़ की राशि दी गई है, यहां चौरई में बड़ादेव का दिव्य और भव्य मंदिर बनने जा रहा है। हमारी सरकार ने आदिवासी समाज के लिए ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं और लगातार लिए जा रहे हैं। उन्होंने कहा यहां पर रानी दुर्गावती के  बलिदान दिवस के अवसर पर दो दिवसीय गौरव गान कार्यक्रम रखा गया है, इसमें रानी के जीवन की बातें रखी जा रही हैं। राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा आपका स्नेह, आपके आशीर्वाद से आने वाले समय में और अच्छे कार्यक्रम उनकी कर्म भूमि सिंग्रामपुर में आयोजित किए जाएंगे।

              इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं दमोह विधायक श्री जयंत कुमार मलैया ने कहा वीरांगना रानी दुर्गावती जी के बलिदान दिवस पर सिंग्रामपुर में भव्य आयोजन हो रहा है। इसके लिए मैं युवा विधायक और मध्य प्रदेश शासन के राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार धर्मेंद्र सिंह लोधी को बहुत-बहुत धन्यवाद और बधाईयां देता हूं। उन्होंने कहा वीरांगना रानी दुर्गावती गोंडवाना साम्राज्य की रानी थी, जिन्होंने जबलपुर में जनहित के काम कराए थे, चाहे वह धर्मशाला बनाने का काम हो और लोगों के साथ ही जानवरों के लिए पेयजल उपलब्ध कराने के लिए आधारताल, चेरीताल बनवाए साथ ही और भी ऐतिहासिक निर्माण कार्य कराए थे।

          इसी क्रम में हटा विधायक श्रीमती उमादेवी खटीक ने कहा वास्तव में रानी दुर्गावती साहस पराक्रम की प्रतिमूर्ति थी। उन्होंने मुगलों से लड़ाई लड़ते हुए अंतिम सांस तक अपने राज्य की और अपनी प्रजा की रक्षा की। उन्होंने कहा सभी महिलाओं को उनसे प्रेरणा लेनी चाहिए।

            सिंग्रामपुर पहुंचते ही राज्यमंत्री श्री लोधी वीरांगना रानी दुर्गावती के मूर्ति स्थल पर पहुंचकर माल्यार्पण उपरांत कार्यक्रम स्थल पर पहुंचे।  

            कार्यक्रम के पूर्व राज्यमंत्री श्री लोधी ने रानी दुर्गावती जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इस दौरान संस्कृति विभाग द्वारा वीरांगना रानी दुर्गावती प्रदर्शनी का अवलोकन किया गया।  

                                   दी गई प्रस्तुतियां

            कार्यक्रम में दमोह द्वारा आशी एडाली नृत्य एवं प्रिया मरकाम का नृत्य, मां रेवा ग्रुप सिंग्रामपुर के द्वारा वीरांगना रानी दुर्गावती के जीवन पर आधारित प्रस्तुति, श्री जानकी बैंड जबलपुर द्वारा लोक गायन, रामचंद्र सिंह, आलेख तिवारी नृत्य नाटिका वीरांगना रानी दुर्गावती जीवन चरित्र पर आधारित प्रस्तुतियां दी गई।

            इस अवसर पर पूर्व वित्त मंत्री एवं विधायक जयंत मलैया, विधायक उमादेवी खटीक, कौशल सिंह पोर्ते, अरविंद प्रताप सिंह जू देव, धीरज सिंह, गौरव पटेल, रमन खत्री, रूपेश सेन, भाव सिंह लोधी मासाब, खड़ग सिंग मासाब, बबीता पोर्ते, गोविंद यादव, भारत सिंह, सहारा ठाकुर, जयसिंग कौड़ोप्पा, मंदीप यादव, राजेश सिंघई, रानू नामदेव, मुलायम चंद जैन, नितेन्द्र सिंह, मनोज राय सहित आदिवासी समाज के बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे। कार्यक्रम के अंत में आभार प्रदर्शन सतेन्द्र सिंह ने व्यक्त किया। कार्यक्रम का आकर्षक एवं मनमोहक संचालन रंगकर्मी राजीव अयाची ने किया।

---000---




Post a Comment

Previous Post Next Post