TN Bharat News

खुले में मांस विक्रय की शिकायत पर प्रशासन ने लगाया दुकान पर ताला

दुकानों में मांस विक्रय करने का कार्य बंद नहीं किये जाने के कारण 

दुकानों में नगर पालिका ने तालाबंदी की कार्यवाही की     


        दमोह :  कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर द्वारा दिये गये निर्देशों के परिपालन में नगर पालिका स्वामित्व की पुरैना तालाब स्थित मेकेनिकल काम्प्लेक्स में खुले में बगैर स्वीकृति के मांस विक्रय किये जाने की सूचना प्राप्त हुई । इस सम्बंध में नगर पालिका अधिकारी सुषमा धाकड़ ने बताया संबंधित काबिज दुकानदारो को उक्त कार्य तत्काल बंद किये जाने के नोटिस जारी किये गये थे, किन्तु संबंधितों द्वारा दुकानों में मांस विक्रय करने का कार्य बंद नहीं किये जाने के आरोप में दुकान नम्बर 6, 26, 31, 42, 43, 44 एवं 45 में नगर पालिका के राजस्व एवं सर्वेयर शाखा के कर्मचारियों द्वारा तालाबंदी की कार्यवाही की गई हैं ।

Post a Comment

Previous Post Next Post