दमोह / 108 एंबुलेंस एवं शासकीय शव वाहन सेवा सीनियर मैनेजर मध्य प्रदेश तरुण सिंह परिहार ने बताया आमजनों की सुविधा हेतु संस्थान द्वारा शासकीय शव वाहन सुविधा हेतु मोबाइल नंबर जारी किए गए हैं, जिस पर संपर्क करके आवश्यकतानुसार निःशुल्क शव वाहन सुविधा प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया संपर्क नंबर में 0755-2440502, 6269907250, 6269906944 पर संपर्क कर सुविधा प्राप्त कर सकते हैं।
उन्होंने बताया योजना का मुख्य उद्देश्य प्रदेश के सभी शासकीय अस्पतालों में रोगी/दुर्घटना पीड़ितों की इलाज के दौरान मृत्यु (इंस्टीट्यूशनल डेथ ओनली) होने पर मृतक को सम्मानपूर्वक अपने परिजनों को सुपुर्द कर निशुल्क उनके निवास स्थल तक पहुंचाना हैं।
