TN Bharat News

आबकारी विभाग की बड़ी कार्यवाही लखनपुर की पहाड़ी से आबकारी विभाग की टीम ने पकड़ी 51 पेटी अवैध शराब

            दमोह : कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर द्वारा दिये गये निर्देशों के तहत जिले में अवैध शराब पर लगातार पुलिस और आबकारी विभाग के द्वारा कारवाई की जा रही हैं। इसि क्रम में गत दिवस जिला आबकारी अधिकारी रवींद्र खरे के मार्गदर्शन में सहायक जिला आबकारी अधिकारी के.पी. गांधी और उपनिरीक्षक सुरेश कुमार गौंड के नेतृत्व में आबकारी विभाग की टीम ने जिले के नोहटा थाना क्षेत्र अंतर्गत लखनपुर की पहाड़ी के पास 41 पेटी मसाला और 10 पेटी प्लेन अवैध शराब जप्त की।

            सहायक जिला आबकारी अधिकारी के. पी. गांधी ने बताया कि मुखबिर द्वारा सूचना प्राप्त हुई थी लखनपुर की पहाड़ी के पास उमा, कुद्दू, प्रमोद व राजेंद्र यादव द्वारा भारी मात्रा में अवैध शराब संग्रहीत कर रखी है।  सूचना के आधार पर तलाशी लेने पर पहाड़ी पर बने 2 कमरो में अवैध शराब रखी हुई पाई गई। उक्त अवैध शराब बरामद कर विधि अनुसार आगामी कार्यवाही की जा रही है। साथ ही राजस्व विभाग से भी पता किया जा रहा है कि यह कमरे किसके है। जप्त शराब की कीमत करीब ढ़ाई लाख रुपए के आसपास की बताई जा रही है।

            कार्रवाई में वृत 'ब' प्रभारी आबकारी उपनिरीक्षक सुरेश कुमार गोंड, आबकारी आरक्षक जगदम्बा पांडे, हरिसिंह घुरैया, कुलदीप कटारे, छोटेलाल चौरसिया, तपिश हल्वी, अरविंद जाटव, भूपति सिंह व महिला आबकारी आरक्षक गीतांजलि गुप्ता, मेघा अहिरवार सहयोगी रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post