TN Bharat News

सुभाष काॅलोनी में फिर भरा पानी, लोगों ने लगाया चक्का जाम

        

         

         दमोह नगर पालिका के अंतर्गत आने वाले सुभाष काॅलोनी में शनिवार की रात हुई बारिश के कारण हालत बिगड़ गई हैं । कहीं आवागमन बंद हो गया है, तो कहीं लोगों के घरों में बारिश का पानी भरने से सब कुछ बर्बाद हो गया है । शहर के सुभाष काॅलोनी में एक बार फिर लोगों के घरों में पानी भर गया, जिससे खाने पीने का रखा हुआ सामान बर्बाद हो गया । गुस्साए लोगों ने सड़क पर केंद्रीय विद्यालय के पास भारी मात्रा में महिला, पुरूष, बच्चों द्वारा चक्का जाम लगा दिया । 

         

        जानकारी मिलने के बाद प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर जाम खत्म किया आपको बता दें कि सुभाष काॅलोनी से निकले नाले पर लोगों ने अवैध कब्जा कर लिया एवं आसपास की बनी काॅलोनी के कारण नाला छोटा कर दिया है, जिससे बार बार लोगों के घरों में पानी भर जाता स्थानीय लोगों ने इसकी शिकायत कलेक्टर से की थीं वहीं कलेक्टर ने भी दौरा कर कार्यवाही की बात कहीं थी, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई । 


 

Post a Comment

Previous Post Next Post