दमोह : जिला आबकारी अधिकारी दमोह के निर्देशन में शुष्क दिवस पर के. पी. गांधी सहायक जिला आबकारी अधिकारी के नेतृत्व में जबलपुर नाका दाल मिल, पॉलीटेक्निक कॉलेज के पीछे कुचबंदिया मुहल्ला, ग्राम किल्लाई, व पथरिया फाटक में अवैध मदिरा के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए 72 बल्क लीटर अवैध मदिरा एवं 1800 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद कर विधिवत जप्त कर 10 प्रकरण आबकारी अधिनियम के अंतर्गत पंजीबद्ध किए गए।
जिला आबकारी श्री खरे ने बताया शहर गस्त कर दमोह बायपास स्थित ढावों की तलाशी तथा सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वालों पर कार्यवाही की गई। कार्यवाही के दौरान आबकारी उपनिरीक्षक अनुरोध सेन, आबकारी उपनिरीक्षक सुरेश कुमार गोंड, आबकारी आरक्षक जगदम्बा पांडे, हरिसिंह घुरैया, छोटेलाल चौरसिया, तपिश हल्वी, अरविंद जाटव, भूपति सिंह व महिला आबकारी मेघा अहिरवार व राजू राय नगर सैनिक सहयोगी रहे।
---000---
डीपीटी के प्रभावित मरीज मिलने पर ग्राम बांसाकला एवं पथरिया
वार्ड नं.-8 का किया गया भ्रमण
दमोह : मुख्य खण्ड चिकित्सा अधिकारी सीबीएमओ सीएचसी पथरिया डॉ शशिकांत पटैल द्वारा डी.पी.टी के प्रभावित मरीज मिलने पर ग्राम बांसाकला एवं वार्ड न. 8 पथरिया का भ्रमण कर मरीज के परिजनो से जानकारी लेकर स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं की टीम लगाकर पूरे गांव/वार्ड का सर्वे और कार्य निरीक्षण किया गया। सर्वे के दौरान संभावित मरीजों को दवाई दी गई एवं टीम को आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये।
प्रा. स्वा. केन्द्र बांसाकला एवं उप स्वास्थ्य केन्द्र नंदरई, बोतराई, केवलारी में आयुष्मान आरोग्य शिविर का अवलोकन कर शिविर में दी जाने वाली सेवाओं के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिये। भ्रमण के दौरान बी.पी.एम. लखन गोयल, बी.ई.ई रजनीश सिंह, बी.सी.एम. रत्नेश दुबे की उपस्थिति रही।
---000---
