श्री श्रुतकीर्ति सोमवंशी, पुलिस अधीक्षक जिला दमोह के निर्देशन एवं श्री संदीप मिश्रा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जिला दमोह के मार्गदर्शन में श्री दलवीर सिंह मार्को थाना प्रभारी यातायात द्वारा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों पर लगातार चेकिंग कर कार्यवाही की जा रही है ।
दिनांक 22-10-2024 को निरीक्षक दलवीर सिंह मार्को थाना प्रभारी यातायात द्वारा थाना स्टाफ के साथ शहर के अलग-अलग स्थानों पर वाहन चेकिंग की गई। साथ ही यातायात के नियमों का उल्लघंन करने वाले वाहनों पर चालानी कार्यवाही की गई। चेकिंग के दौरान माल वाहक, भारी वाहनों एवं यात्री वाहनों के दस्तावेजों की जांच कर वाहन चालकों की ब्रीथ एनालाईजर के माध्यम से चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान ट्रेलर क्रमांक RJ 09 GE 3700 का चालक बिना बैध लायसेंस के वाहन चलाते पाया गया। वाहन के दस्तावेज चेक करने पर वजन क्षमता से 31 टन अधिक माल परिवहन करते हुये पाये जाने पर जप्ती पंचनामा तैयार कर वाहन जप्त किया गया । जिसमें अनाधिकृत व्यक्ति से वाहन चलवाने पर वाहन स्वामी को भी आरोपी बनाया गया। जिनका प्रकरण निराकरण हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने पर माननीय न्यायालय द्वारा 92,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया ।

