TN Bharat News

मां दुर्गा की भक्ति में थिरके राज्यमंत्री श्री लोधी एवं दमोह सांसद श्री लोधी ग्राम नोहटा में नवरात्रि की सप्तमी के अवसर पर श्री हनुमान शंकर मंदिर में विराजमान दुर्गा जी प्रांगण में सांस्कृतिक कार्यक्रम का हुआ आयोजन

        दमोह : प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) धर्मेन्द्र सिंह लोधी के गृह ग्राम नोहटा में नवरात्रि की सप्तमी के अवसर पर श्री हनुमान शंकर मंदिर में विराजमान माँ दुर्गा जी प्रांगण में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस आयोजन में स्थानीय कलाकारों सहित सुप्रसिद्ध गायिका कविता पौडवाल जी के द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई।

          इस कार्यक्रम का आयोजन राज्यमंत्री श्री लोधी के नेतृत्व में संस्कृति विभाग के द्वारा किया गया। यहां पर भजनों की प्रस्तुति के दौरान राज्यमंत्री श्री लोधी एवं दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी अपने आप को रोक नहीं पाए और सभी साथियों के साथ थिरकते नजर आए।

          नवरात्रि की शुभकामनाएं देते हुए राज्यमंत्री श्री लोधी ने कहा बड़ा ही सौभाग्य का दिन रहा हैं, पावन पर्व पर मां दुर्गा के समक्ष हम सभी उपस्थित हुए हैं, मैं माता रानी से प्रार्थना करता हूं सभी सुखी हों, सभी रोगमुक्त रहें, सभी मंगलमय घटनाओं के साक्षी बनें, किसी को भी दुःख का भागी बनना पड़े।

          कार्यक्रम में दमोह सांसद राहुल सिंह लोधी, जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी, गौरव पटेल, सोनम लाल सिंह यादव, श्रृद्धालुगण, बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी एवं जनप्रतिनिधिगणों की उपस्थिति रही।

Post a Comment

Previous Post Next Post