दमोह : डेंगू का मच्छर रूके हुये साफ पानी में पनपता है, मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ मुकेश जैन ने जिले के नागरिकों से कहा है अपने घरों में एवं घर के आस-पास पानी जमा न होने दें एवं छत और घरों के छोटे-बडे कंटेनरो को प्रति तीन दिवस में पानी को खाली कर सफाई करायें तथा पानी के बड़े कंटेनरो को हमेशा ढककर रखे ताकि उसमें मच्छर न पनप सकें । बुखार के साथ तेज सिर दर्द, मासपेसियों एवं जोडों में दर्द, शरीर पर लाल चकत्ते होना, आदि लक्षण होने पर तुरंत स्वास्थ्य केन्द्र पर संपर्क किया जाये। निजी चिकित्सालयों से भी जानकारी प्राप्त होने पर वहां पर भी विभाग द्वारा प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जाती है। उन्होंने बताया अभी तक 2826 घरों का निरीक्षण, 9478 कंटेनरों का निरीक्षण किया गया, 188 कंटेनरों मं लार्वा पाया गया, 132 कंटेनर खाली कराये गये और 56 कंटेनरों में टेमोफास डाले गये।
दमोह जिले अब तक डेंगू एन.एस.-1 एलाईजा से जांच उपरांत 164 केस आ चुके हैं, जिनमें से दमोह में 55, हिण्डोरिया में 52, बाकी अन्य ब्लाकों में 5 से 07 केस प्राप्त हुये, जिनके नियंत्रण के लिए मलेरिया विभाग द्वारा 12 सदस्यी टीम का गठन किया गया है। टीम में 06-06 सदस्य है, 02 स्क्वायड टीम को छिडकाव के लिए बाहरी वर्करो को लगाया गया है। विभाग को जिला चिकित्सालय दमोह से डेंगू के केस की जानकारी प्राप्त होने पर टीम को ग्रामों/वार्ड में भेजकर लार्वा सर्वे/ छिडकांव का कार्य किया जा रहा है। स्क्वायड टीमें प्रत्येक डेंगू पाजीटिव केस के घर एवं आसपास के लगभग 10 से 15 घरों का लार्वा सर्वे कर रही है। ग्रामीण क्षेत्र में स्क्वायड टीम को लार्वा सर्वे हेतु भेजा जा रहा है।
जिला मलेरिया आफिसर ने बताया माह अक्टूबर में दमोह शहरी क्षेत्र के डेंगू पाजीटिव केसों को मिलाकर 36 वार्डो का लार्वा सर्वे किया जा चुका है जिसमें 2826 घरों का निरीक्षण कर 9478 कंटेनर की जांच की गई, जिसमें से 188 कंटेनरों में लार्वा पाया गया और 132 कंटेनरो को खाली कराया गया एवं 56 कंटेनरो में टेमोफास कीटनाशक दवा डाली गई।
फागिंग मशीन में तकनीकी खराबी आने के कारण सुधार कार्य चल रहा है, वैकल्पिक व्यवस्था के लिए नगर पालिका से फागिंग मशीन उपलब्ध कराने आग्रह किया गया है। नगर पालिका के द्वारा फागिंग मशीन का केमिकल उपलब्ध करा दिया गया है। विभाग द्वारा जिले के समस्त ब्लाकों में स्थाई/अस्थाई जलस्त्रोंतो में भी एक लाख पच्चीस हजार गम्बूसिया मछली का संचयन किया जा चुका है।
---000---
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टौरी में मिशन वात्सल्य अंतर्गत
विद्यार्थियों को दी गई जानकारी
दमोह : शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय टौरी में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से पर्यवेक्षक नीति रजक द्वारा मिशन वात्सल्य अंतर्गत पॉक्सो एक्ट 2012, बाल श्रम प्रतिषेध अधिनियम, बाल विवाह एवं पुलिस विभाग द्वारा साइबर क्राइम के बारे में विद्यार्थियों को बताते हुये चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के बारे में भी जानकारी दी गई।
---000---
