TN Bharat News

संस्थाओं, विक्रेताओं के पास उपलब्ध उर्वरकों का विक्रय शासन द्वारा निर्धारित दर पर हो यह भी सुनिश्चित किया जाये-कलेक्टर श्री कोचर

        

             दमोह : जिले में रबी 2024-25 हेतु उर्वरक वितरण व्यवस्था के लिए कृषकों को समय पर एवं सुगमता पूर्वक उर्वरक उपलब्ध हो सके तथा उर्वरक की काला-बाजारी रोके जाने के उद्देश्य से प्रतिष्ठनों के सघन निरीक्षण एवं आवश्यक कार्यवाही हेतु कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने अधिकारियों की ड्यूटी उर्वरक केन्दों में लगाई है।

             उन्होंने विकासखण्ड दमोह अंतर्गत डबल लाक केन्द्र दमोह के लिये कृषि विस्तार अधिकारी नीलेश गौर सहित पटवारी एवं कोटवार की ड्यूटी लगाई है। इसी प्रकार विकासखण्ड जबेरा अंतर्गत डबल लाक केन्द्र जबेरा के लिये कृषि विस्तार अधिकारी अमित परमार, विकासखण्ड तेंदूखेड़ा अंतर्गत डबल लाक केन्द्र तेंदूखेड़ा के लिये कृषि विस्तार अधिकारी वीरेन्द्र पटेल, विकासखण्ड पथरिया अंतर्गत डबल लाक केन्द्र पथरिया के लिये कृषि विस्तार अधिकारी शीतल पटेल एवं विकासखण्ड हटा अंतर्गत डबल लाक केन्द्र हटा के लिये कृषि विस्तार अधिकारी शिवम दुबे सहित पटवारी एवं कोटवार की ड्यूटी लगाई गई है।

            कलेक्टर श्री कोचर ने नोडल/सहायक नोडल अधिकारियों से कहा है संस्थाओं/विक्रेताओं के पास उपलब्ध उर्वरकों का विक्रय शासन द्वारा निर्धारित दर पर हो यह भी सुनिश्चित किया जाये। आधार कार्ड एवं भूमि संबंधी दस्तावेजों के आधार पर ऑनलाईन पी.ओ.एस. मशीन के माध्यम से विक्रय करवायेंगे। किसी प्रकार की अनियमितता होने की स्थिति में तत्काल सूचित करेंगे एवं प्रतिदिन प्रगति से अधोहस्ताक्षरी को अवगत करायेंगे।

Post a Comment

Previous Post Next Post