इलाज के दौरान महिला की मौत, परिजनों ने लगाए गंभीर आरोप
दमोह / सिविल अस्पताल हटा से रैफर की गई जिला अस्पताल दमोह में एक महिला की इलाज के दौरान मौत हो गयी । मृतक कविता पति विजय अहिरवार शास्त्री वार्ड हटा निवासी के पति ने आरोप लगाते हुए बताया कि बुखार होने के चलते सिविल अस्पताल हटा से रैफर दमोह किया था जहां जिला अस्पताल में इंजेक्शन लगाने के बाद होश नही आया और मौत हो गई जिससे परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल बना हुआ है। और गलत इलाज करने का आरोप लगा रहे है ।
