दमोह पुलिस अधीक्षक श्री श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दमोह तथा एसडीओपी पथरिया के मार्गदर्शन में थाना एवं साइबर सेल की गठित टीम द्वारा बलात्कार के आरोपियों को गिरफ्तार कर कार्यवाही की गयी ।
दिनांक 11.10.24 को प्रार्थिया द्वारा अपनी नाबालिक लड़की को अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहलाफुसला कर भगा ले जाने की रिपार्ट दर्ज कराई गई। प्राथिया के रिपोर्ट पर थाना बटियागढ़ में अपराध क्रमांक 176/24 भा.द.वि.का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
पुलिस अधीक्षक महोदय दमोह द्वारा प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अपहर्ता की दस्तयाबी के निर्देश दिये गये एवं गठित टीम ने लगातार तलाश पतारसी का प्रयास किया। दिनांक 10.11.24 को अपहर्ता नाबालिक लड़की बिलासपुर उ.प्र. से दस्तयाब की गयी। पीड़िता के कथनो के आधार पर आरोपियो के विरुध्द धारा 363 ता. हि. इजाफा धारा 96,64,64(2) M,65(1) भा.न्या.सं.3/4, 5L/6, 5 J/6, 16/17 POCSO Act,3(2)V SCST Act का अपराध घटित करने तथा इससे संबंधित साक्ष्य पाये जाने पर विवेचना में लिया गया। दोनों आरोपियों को दिनांक 15.11.24 को गिरफ्तार कर, दिनांक 16.11.24 को माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
गिरफ्तार आरोपियों के नाम
• अनिल पिता पन्ना लाल अहिरवार उम्र 32 साल निवासी ग्राम आंजनी टपरिया थाना बटियागढ़
• बिट्टू पिता पान रजक उम्र 22 साल निवासी ग्राम बमाना हाल बार्ड क्र. 05 बण्डा जिला सागर
