TN Bharat News

खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग द्वारा दमोह शहर के होलसेल फूड प्रोडक्ट्स एजेंसियों का किया गया औचक निरीक्षण

 

अमूल शुद्ध घी के एक्सपायरी डेट के 5.6 लीटर मात्रा के पैकेट

 बाजार मूल्य 3696 रुपए का किया गया विनष्टीकरण

            दमोह : कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर द्वारा दिये गये निर्देशों के तहत डी.ओ. खाद्य सुरक्षा प्रशासन राकेश अहिरवाल के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा अधिकारी माधवी बुधौलिया द्वारा दमोह शहर में होलसेल फूड प्रोडक्ट्स एजेंसियों का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण कार्यवाही दमोह शहर में किसान भवन स्थित मनसुख फूड प्रोडक्ट्स अमूल दूध एजेंसी एवं न्यू किराना मार्केट स्थित फर्म रमेश कुमार संतोष कुमार का औचक निरीक्षण किया गया। उक्त एजेंसियों में विक्रय हेतु संग्रहित अमूल ब्रांड अमूल गोल्ड दूध, अमूल मस्ती दही, अमूल ब्रांड शुद्ध घी एवं परख ब्रांड गाय का घी के नमूनें जांच हेतु लिए गए। इन खाद्य पदार्थों  के नमूनों को गुणवत्ता परीक्षण हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।

            निरीक्षण के दौरान खाद्य परिसर में फ़ूड लाईसेंस की प्रति स्पष्ट रूप से प्रदर्शित पाई गई। कार्यरत कर्मचारियों के वार्षिक मेडिकल परीक्षण सर्टिफिकेट बनवाने के निर्देश दिए गए। निरीक्षण में फर्म रमेश कुमार संतोष कुमार के परिसर में संग्रहित अमूल ब्रांड शुद्ध घी के एक्सपायरी डेट के 200 एमएल मात्रा के 28 पैकेट कुल 5.6 लीटर बाजार मूल्य 3,696 रुपए का मौके पर विनष्टीकरण करवाया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post