TN Bharat News

जैविक हॉट, ऑर्गेनिक हॉट में जरूर पधारें और इसका लाभ अवश्य लें- कलेक्टर श्री कोचर रविवार को प्रात: 10 बजे से शाम 04 बजे तक जटा शंकर मंदिर के पास में जैविक हॉट लगाया जायेगा

 

             दमोह / कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने कहा दमोह जिला कृषि प्रधान जिला है और कृषि यहाँ की आजीविका का प्रमुख साधन हैं, किसानों की आमदनी बढ़े, इस सिलसिले में तमाम जनप्रतिनिधियों और किसान संगठनों के माध्यम से हमारे पास सुझाव आए थे। उन्हीं सुझावों में से एक सुझाव को हम क्रियान्वित करने जा रहे हैं और इस संडे से यानी रविवार को प्रात: 10 बजे से शाम 04 बजे तक जटा शंकर मंदिर के पास में जैविक हॉट लगाया जायेगा। उन्होंने बताया इसमें लगभग 35 से 40 किसान जिले के सभी क्षेत्रों से यहाँ पर आएँगे और अलग-अलग जैविक फसलों, सब्जियों, अनाज आदि का उत्पादन करते हैं और वह यहाँ पर विक्रय के लिए उपलब्ध होंगे।

            कलेक्टर श्री कोचर ने कहा यदि यह सफल रहा तो हमारा प्लान हैं कि हर संडे को सुबह 10 बजे से शाम को 04 बजे तक ये जैविक हॉट  लगेगा। इसमें स्व-सहायता समूह की बहनें भी आएँगी जो की अपने अलग-अलग तरह के उत्पाद बनाती है और इसके अलावा ये जैविक उत्पाद दमोह की जनता को एकदम शुद्ध, जैविक उत्पाद, प्राकृतिक खेती पर आधारित उत्पाद खरीदने के लिए यहाँ पर एक अच्छा अवसर मिलेगा।

            उन्होंने दमोह की जनता को आमंत्रित करते हुए कहा आने वाले इस रविवार यानी 8 दिसम्बर को प्रात: 10 बजे से शाम को 04 बजे के बीच हमारे इस जैविक हॉट , ऑर्गेनिक हॉट  में जरूर पधारें और इसका लाभ अवश्य लें।

Post a Comment

Previous Post Next Post