TN Bharat News

आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 19 में आयुष विभाग द्वारा नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का किया गया आयोजन

       दमोह/ जिला आयुष अधिकारी डॉ राजकुमार पटेल के निर्देशन में डॉ बृजेश कुलपरिया एवं डॉ प्रियंका जैन के द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र क्रमांक 19 में नि:शुल्क चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें गर्भवती माता, धात्री महिलाओं, किशोरियों एवं कुपोषित बालक- बालिकाओं का परीक्षण किया गया एवं नि:शुल्क औषधियों का वितरण किया गया।

            डॉ प्रियंका जैन के द्वारा मासिक धर्म के समय होने वाली समस्याओं के बारे में महिलाओं को विस्तार से बताया गया तथा समस्याओं से बचाव के तरीके भी बताए गए। इसी प्रकार डॉ बृजेश कुलपारिया के द्वारा पोषण से संबंधित जानकारी प्रदान की गई, शिविर में नि:शुल्क टीकाकरण भी किया गया तथा आयुष विभाग से साक्षी कटारहा, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता सरोज चौहान तथा सिस्टर बबीता का योगदान रहा। शिविर में कुल 117 लोगों का स्वास्थ्य परीक्षण कर सभी को औषधियों का वितरण किया गया।

Post a Comment

Previous Post Next Post