TN Bharat News

खाद्य सुरक्षा प्रशासन द्वारा दमोह शहर की कंफेक्शनरी दुकानों का किया गया औचक निरीक्षण


             दमोह / कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर द्वारा दिये गये निर्देशों के तहत डी.ओ. खाद्य सुरक्षा प्रशासन राकेश अहिरवाल के मार्गदर्शन में खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा अधिकारी माधवी बुधौलिया ने दमोह शहर में निरीक्षण कार्यवाही करते हुए विभिन्न प्रकार के कंफेक्शनरी, वेफर्स, शुगर बॉयल्ड कन्फेक्शनरी एवं मिल्क चॉकलेट के नमूनें जांच हेतु लिए। कार्यवाही में दमोह शहर में बस स्टैंड दमोह स्थित पंकज ट्रेडर्स एवं हरे माधव ट्रेडर्स का निरीक्षण किया गया। मौके पर विक्रय हो रहे मैलोडी चॉकलेट, सेंटर फ्रेश च्यूइंग गम, रॉयल मिल्क चॉकलेट, किंटू चोको बार शुगर बॉयल्ड कंफेक्शनरी के नमूनें जांच हेतु लिए गए। उक्त खाद्य पदार्थों के नमूनों को गुणवत्ता जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर इस संबंध में नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। निरीक्षण की कार्यवाही में मौके पर फ़ूड लाइसेंस की प्रति स्पष्ट रूप से परिसर में लगी हुई पाई गई। मौके कार्यरत कर्मचारियों के मेडिकल सर्टिफिकेट बनवाने के निर्देश दिए गए।
             शहर में चर्चा जोरों पर है कि व्यापारियों से जाँच के नाम पर 5 से 10 हजार रूपये तक बसूले जा रहें हैं ।

Post a Comment

Previous Post Next Post