दमोह/ पुलिस अधीक्षक श्री
श्रुतकीर्ति सोमवंशी के निर्देशन एवं श्री संदीप मिश्रा अतिरिक्त पुलिस
अधीक्षक जिला दमोह तथा श्री प्रशांत सुमन एसडीओपी हटा के मार्गदर्शन में
उनि. चंदन निरंजन थाना प्रभारी रनेह द्वारा ऑपरेशन मुस्कान के तहत अपहृत
बालिका को दस्तयाब कर परिजनों को सुपुर्द किया गया।
ऑपरेशन मुस्कान के तहत थाना रनेह अंतर्गत अपराध क्रमांक 131/24 की अपहृता की दस्याबी हेतु थाना प्रभारी रनेह के नेतृत्व में थाना टीम द्वारा दिनांक 08.12.2024 को दस्तयाबी की गई। जिसको दस्तयाब कर अग्रिम वैधानिक कार्यवाही हेतु पूछताछ की जा रही है।
