
भाजपा
जिला अध्यक्ष प्रीतम सिंह लोधी ने कहा कि राहुल गांधी ने संसद में जिस तरह
का कृत्य या है उसे लेकर सभी में गुस्सा है। हम डॉ. आंबेडकर की प्रतिमा पर
माल्यार्पण करने गए थे। युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने उत्साह में आकर
राहुल गांधी का पुतला जला दिया ।
दमोह
में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा अस्पताल चौराहे पर राहुल गांधी का पुतला
जलाया। जबकि यह प्रतिबंधित क्षेत्र है। इस दौरान कार्यकर्ताओं की पुलिस से
झड़प भी हुई, तभी कार्यकर्ता उग्र हो गए और कुछ ही दूरी पर चल रहे कांग्रेस
के धरना स्थल पर लगे पंडाल को भी उखाड़ने का प्रयास किया। इस दौरान काफी
गहमा गहमी का माहौल रहा।
बता
दें कि डॉ. आंबेडकर को लेकर गृहमंत्री अमित शाह द्वारा दिए गए बयान को
लेकर बवाल लगातार बढ़ता जा रहा है। कांग्रेस विरोध कर रही है तो अब भाजपा
भी सड़कों पर उतरकर राहुल गांधी को घेरने में जुट गई है। शनिवार दोपहर शहर
के अस्पताल चौराहे के पास कांग्रेस और भाजपा दोनों ही पार्टियों ने विरोध
प्रदर्शन का कार्यक्रम रखा था। किसी भी तरह के विवाद की स्थिति से निपटने
के लिए अस्पताल चौराहे पर बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किया गया था,
लेकिन इसके बाद भी भाजपाइयों ने काफी हंगामा किया। राहुल गांधी का पुतला
जलाया और कांग्रेसियों के टेंट को भी उखाड़ने का प्रयास किया। पुलिस रोकने
का प्रयास करती रही, लेकिन भाजपाई लगातार अपनी उग्रता दिखाते रहे।
जिला
अध्यक्ष प्रीतम लोधी के साथ भाजपाई अस्पताल चौराहा पहुंचे और डॉ. आंबेडकर
की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। इसी दौरान भाजपा युवा मोर्चा के
कार्यकर्ताओं ने अस्पताल चौराहे पर ही राहुल गांधी का पुतला फूंक दिया,
जबकि अस्पताल चौराहा प्रतिबंधित क्षेत्र है।