TN Bharat News

एमपी ऑनलाईन के माध्यम से सात दिवस के भीतर पंजीयन की कार्यवाही की जाये उल्लंघन करने पर जुर्माने तथा 3 माह तक के कठोर कारावास


            दमोह/ राज्य शासन द्वारा जारी निर्देशों के तहत निजी क्षेत्र के समस्त नर्सिग होम/निजी चिकित्सालय/परामर्श केन्द्र/औषधालय/योगशाला /एक्सरे/डेन्टल क्लीनिक सहित सभी क्लीनिकल इस्टेब्लिश्मेन्टस् के ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के संबंध में म.प्र. उपचर्यागृह तथा रूजोपचार संबंधी स्थापनाएं (रजिस्ट्रीकरण एवं अनुज्ञापन 1997) यथा संशोधित तिथि 17 जनवरी 2007 एक्ट की धारा 3 के तहत समस्त नर्सिग होम्स (जहां पर मरीज भर्ती होते है ) समस्त क्लीनिक स्थापनाएं (पैथालाजी लैब/एक्सरे लैब/डियोथैरपी लैब/सी.टी. स्कैन/सोनोग्राफी लैब) एवं आयुर्वेदिक होम्योपैथी/यूनानी चिकित्सा संबंधी पंजीकृत चिकित्सक द्वारा चलाये जाने वाली क्लीनिक का एमपीऑनलाइन किस्योक के माध्यम से पंजीयन एवं लाइसेंस प्राप्त करना अनिवार्य है।

            मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ.मुकेश जैन ने कहा है प्रक्रिया हेतु विभागीय वेबसाइट www.health.mp.gov.in के माध्यम से या एम.पी. ऑनलाइन के माध्यम से नागरिक सेवाओं में जाकर म.प्र. लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के आइकॉन पर क्लिक कर किस्योक के माध्यम से अपना आवेदन दस्तावेजों सहित प्रस्तुत कर सकते है।

            उन्होंने कहा जिन संबंधित संस्थाओ द्वारा पंजीयन की कार्यवाही अभी तक संपन्न नहीं की गई हो, एम.पी.ऑनलाइन के माध्यम से सात दिवस के भीतर संपन्न करायें। पंजीयन नहीं कराने वालों के विरूद्ध अधिनियम के तहत उक्त धारा-3 के उल्लंघन करने पर अधिनियम -1973 की धारा -8 (क) (एक) तथा (दो) के अंतर्गत जुर्माने तथा 3 माह तक के कठोर कारावास का प्रावधान है।

            इसके अलावा अपात्र एवं अपंजीकृत व्यक्तियों द्वारा एैलोपैथी चिकित्सा पद्वति में चिकित्सा व्यवसाय करने पर म.प्र. मेडिकल काउन्सिल एक्ट 1987 धारा 24 के अंतर्गत 3 वर्ष तक के कठोर कारावास तथा 5 हजार रूपये तक के जुर्माने का प्रावधान है।

            उन्होंने कहा इस बात का ध्यान रखा जाये कि नर्सिग होम्स एवं क्लीनिकल्स स्थापनाएं का बिना पंजीयन संचालन एक अतिगंभीर अपराध है। निरीक्षण या छापामार कार्यवाही के दौरान पंजीयन संबंधी दस्तावेज न पाये जाने पर संबंधित के विरूद्ध कठोर वैधानिक कार्यवाही की जा सकेगी। सभी से पूर्ण सहयोग एवं सावधानी वांछनीय है।

 

---000---

 

आबकारी विभाग दमोह द्वारा अवैध मदिरा के विरूद्ध की गई प्रतिबंधात्मक कार्यवाही

            दमोह / वैध मदिरा विक्रय, संग्रहण, परिवहन और उपभोग के विरुद्ध  कार्यवाही के क्रम में सहायक जिला आबकारी अधिकारी केपी गांधी के मार्गदर्शन में थाना दमोह देहात के ग्राम किशनगंज में, थाना पथरिया अंतर्गत ग्राम भैंसा नरसिंहगढ़ में और थाना दमोह देहात के सागर नाका चौकी अंतर्गत ग्राम हिरदेपुर में कार्यवाही की गईl आरोपी दिलीप लडिया पिता घनश्याम प्रसाद लडिया, तेजराम सेन पिता हीरालाल सेन और नरेंद्र अहिरवाल पिता पंचूलाल अहिरवाल के कब्जे से अवैध देशी मदिरा जप्त करते हुए 3 प्रकरण मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34 (1)(क) के अंतर्गत पंजीबद्ध किए गए। आरोपियों को अवैध मदिरा विक्रय, मदिरापान ना कराने की सख्त चेतावनी दी गईl

            कार्यवाही में आबकारी उपनिरीक्षक अनुरोध सेन, आबकारी आरक्षक कुलदीप कटारे, तपिश हल्वी, महिला आरक्षक गीतांजलि गुप्ता शामिल रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post