TN Bharat News

खाद्य सुरक्षा प्रशासन विभाग द्वारा दमोह के ग्राम आम चौपरा स्थित रिटेल किराना मार्ट का किया गया औचक निरीक्षण

           दमोह : कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर द्वारा दिये गये निर्देशों के तहत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा जांच दल द्वारा दमोह के जबलपुर रोड ग्राम आम चौपरा स्थित ए.डी.एच. कैंटीन में निरीक्षण कार्यवाही करते हुए मसालों के नमूनें जांच हेतु लिए गए। कार्यवाही में दमोह शहर में जबलपुर रोड ग्राम आम चौपरा स्थित ए डी एच कैंटीन का निरीक्षण करके सुस्वाद ब्रांड धनिया पाउडर एवं सौरभ ब्रांड लाल मिर्च पाउडर गाय भैंस के नमूनें जांच हेतु लिए गए। इन मसालों के नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया है। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर इस संबंध में नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जाएगी। निरीक्षण के दौरान रिटेल किराना मार्ट में फूड लाइसेंस, फूड सेफ्टी डिस्प्ले बोर्ड, पेस्ट कंट्रोल सर्टिफिकेट एवं एनुअल मेडिकल सर्टिफिकेट मौके पर पाए गए।

Post a Comment

Previous Post Next Post