दमोह / जै जै सरकार की पावन स्थली अजब धाम में 20 फरवरी से 2 मार्च तक होने वाले जै जै सरकार वार्षिक महोत्सव 2025 के धार्मिक आयोजन का आज मंगल कलश यात्रा के साथ शंखनाद हो गया. देव श्री रामकौमार मन्दिर अजब धाम से भव्य कलश यात्रा गाजे बाजो के साथ बस्ती के मुख्यमार्गों से होकर निकली,कलश यात्रा में भक्त रमैया भक्त मण्डल उज्ज्वल से आये कलाकारों ने आकर्षक बेंड प्रस्तुतियां दी,कलश यात्रा का जगह जगह स्वागत कर जै जै सरकार की मूर्ति और कन्याओ पर पुष्पवर्षा की गई ।
उल्लेखनीय है कि अजब धाम मे प्रतिदिन सुबह 8 बजे से 12 बजे तक 27 कुंडीय महायज्ञ,दोपहर 3 बजे से 6 बजे तक कथा आयोजन के साथ सायंकालीन और रात्रि में विभिन्न धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना है।
