TN Bharat News

दमोह में बुजुर्ग की आंखें फोड़ कर हत्या, खून से लथपथ मिली लाश पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

दमोह/  दमोह में कोतवाली थाना क्षेत्र के वन डिपो परिसर में 65 वर्षीय बुजुर्ग का शव मिला है। देहात थाना के जबलपुर नाका चौकी के सामने वन डिपो परिसर में शनिवार सुबह जगदीश विश्वकर्मा का शव खून से लथपथ मिला। मृतक की दोनों आंखों के बीच गहरे घाव हैं, हत्यारे ने बुजुर्ग की दोनों आंखें फोड़ दी हैं। घटनास्थल से एक चाकू भी बरामद हुआ है। सूचना मिलते ही परिजन और पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने मौके से सबूत जुटाकर मामले की जांच शुरू कर दी है। 

एडिशनल एसपी संदीप मिश्रा ने बताया कि मृतक के चेहरे पर काफी खून है। हालांकि, परिवार ने किसी पर संदेह जाहिर नहीं किया है। पुलिस अपने स्तर पर जांच कर रही है। फिलहाल हत्यारों के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।

जिस जगह शव मिला है, वह काफी सुनसान इलाका है। लोगों की आवाजाही नहीं रहती है।आरोपियों ने उसी बात का फायदा उठाकर इस घटना को अंजाम दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।आसपास रहने वाले लोगों से भी जानकारी जुटाई जा रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post