TN Bharat News

राशन की दुकान पर सत्यापन का कार्य 12 से 30 अप्रैल तक चलेगा 01 मई से नई व्यवस्था लागू हो जाएगी

 

           दमोह / कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने जिले के नागरिकों से कहा यह उन सभी उपभोक्ताओं के लिए विशेष सूचना हैं जो ग्रामीण या शहरी क्षेत्र में निवास करते हैं और राशन की दुकान से अपना राशन लेते हैं, यानी की जो उपभोक्ता है। भारत सरकार ने एक नयी स्कीम शुरू की हैं जिसका नाम है स्मार्ट पीडीएस यानी जो पब्लिक डिस्ट्रिब्यूशन सिस्टम है, सार्वजनिक वितरण प्रणाली जिसके माध्यम से राशन मिलता हैं, को पूरी तरह से डिजिटाइज, कम्प्यूटराइज़्ड, एक नयी इलेक्ट्रॉनिक व्यवस्था बनायी जा रही है।

            कलेक्टर श्री कोचर ने कहा उपभोक्ताओं के लिए ई-केवाएसी सबसे जरूरी कार्य है, ई-केवाएसी का मतलब वह लोग जो राशन के लिए राशन की पात्रता पर्ची में नाम है। प्रत्येक व्यक्ति का सत्यापन होगा, की सभी लोग जो पात्र है, उनको ही राशन मिल रहा है, तो यह सत्यापन का कार्य दल गठित करके प्रारंभ किया जा रहा हैं। यह सत्यापन का कार्य 12 से 30 अप्रैल तक चलेगा।

            उन्होंने कहा 12 से 30 अप्रैल तक दल आपके गांव और मोहल्लों में जाकर के सत्यापन का कार्य करेंगे, ई-केवाएसी कराएँगे। किसी घर में कोई मृत हो या कोई विवाह के कारण अन्यत्र चला गया है, कोई हमेशा के लिए शहर छोड़ या गांव छोड़ के जा चुका है, तो ऐसी स्थितियों में उनके नाम काटे जाएंगे और इस सूची को साफ सुधरा किया जाएगा। ई-केवाएसी कराई जाएगी और इस बात का ध्यान रखा जाये की 01 मई से नई व्यवस्था लागू हो रही है। मान लीजिए जिनका ई-केवाएसी नहीं है, उनको राशन मिलने में कठिनाई हो सकती है।  उन्होंने कहा जब दल आए तो ई-केवाएसी जरूर कराएं। राशन की दुकान पर जाकर भी ई-केवाएसी करा सकते हैं जब जब राशन की दुकान खुली होती है, उपभोक्ता ई-केवाएसी करा सकेंगे।

            कलेक्टर श्री कोचर ने कहा जो लोग समय-समय पर काम करने के सिलसिले में बाहर जाते हैं। दिल्ली, गुड़गांव, हैदराबाद जाते हैं, इंदौर, भोपाल, कहीं और जाते हैं, वह फिर वापस आते-जाते रहते हैं। ऐसे लोगों के लिए भी एक सुखद समाचार है कि थोड़े ही दिनों में एक ऐसा एप उनको देने जा रहे हैं, यदि वह अपने मोबाइल में यह एप डाऊनलोड कर लेंगे उसके बाद वह खुद ही अपने चेहरे का रिकग्निशन यानी फेस रिकग्निशन कर सकते हैं और उसके आधार पर उनका ई-केवाएसी हो जाएगा। जो लोग काम के सिलसिले में बाहर गए हैं, उनको यहाँ आने की जरूरत नहीं पड़ेगी। उनका ई-केवाएसी उस एप के माध्यम से हो जाएगा। अगले एक सप्ताह में प्रयास किया जायेगा की वह एप सभी उपभोक्ताओं तक पहुंच सके और अपना ई-केवाएसी करा सकें।

            उन्होंने कहा ग्रामीण और नगरीय क्षेत्र में हमारे राशन कार्डधारी लोग हैं जिनके पास पात्रता पर्ची है, वह सभी लोग अनिवार्य रूप से ई-केवाएसी करा लें।

Post a Comment

Previous Post Next Post