TN Bharat News

शक्ति फाउंडेशन एवं समग्र कल्याण समिति द्वारा जल गंगा संवर्धन अभियान चलाए जा रहे हैं ।

                                

       मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहा जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जिला प्रशासन दमोह के मार्गदर्शन में शक्ति फाउंडेशन एवं समग्र कल्याण समिति द्वारा दमोह विकासखंड के ग्राम खजरी में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत जल संगोष्ठी ,जल चौपाल, एवं श्रमदान का आयोजन किया गया कार्यक्रम प्रभारी अर्चना सेन ने बताया कि संस्था द्वारा निरंतर से जिले के कई ग्रामों में जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत विभिन्न प्रकार की गतिविधियों की जा रही हैं जैसे ग्राम में सामुदायिक जल स्रोतों की सफाई तालाब और नदी घाटों में श्रमदान, ग्रामों के लोगों को साथ जल संगोष्ठी ,जल चौपाल, रैली, जल संरक्षण की शपथ स्कूल बच्चों के साथ चित्रकला ,रंगोली प्रतियोगिता, दीवार लेखन , कलश यात्रा लोगों से डोर टू डोर संपर्क आदि विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जा रही है उसी क्रम में आज ग्राम खजरी में  जल संगोष्ठी एवं जल संरक्षण की शपथ एवं उसी ग्राम की आंगनवाड़ी में श्रमदान का  आयोजन किया गया इस अवसर पर स्वास्थ्य केंद्र खजरी की नर्स तारा रिछारिया , राघवेंद्र कुमारी, आंगनवाड़ी कार्यकर्ता अर्चना सेन आंगनवाड़ी सहायिका कौशल्या बंसल कमल रानी कुर्मी, रोशनी पटेल एवं अन्य महिलाओं की उपस्थिति रही/

Post a Comment

Previous Post Next Post