TN Bharat News

सिंघम अवतार में कोतवाली पुलिस कोतवाली पुलिस की बड़ी कार्रवाई अपराधियों में हड़कंप का माहौल गौरव का जलवा बरकरार

       
संवाददाता राजकुमार दुबे नरसिंहपुर

        नरसिहंपुर/ पैसे लेकर प्राण घातक हमला करने वाले 04 आरोपी एवं 01 विधि विवादित बालक को थाना कोतवाली पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार. थाना कोतवाली जिला नरसिहंपुर अंतर्गत दिनांक 14.04.2025 को राज जाटव नि. आमगांव बडा द्वारा थाना कोतवाली में रिपोर्ट लेख कराया था कि वह उसका दोस्त आदित्य जाटव और अन्य साथी भीम राव अंबेडकर जयंती रैली में करेली से नरसिंहपुर आ रहे थे। ग्राम कठौतिया में मरघटाई के पास में उसके दोस्त आदित्य जाटव को करेली के रहने वाले विपिन जाटव ने झंडा ना देने की बात से विवाद कर जान से मारने की नीयत से बडे चाकू से पेट में मार दिया है जिसे ईलाज हेतु मेडिकल अस्पताल जबलपुर रिफर किया गया जो उक्त प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना कोतवाली जिला नरसिंहपुर में अपराध क्र. 269/2025 धारा 296,109 (1), 351(3) बी.एन.एस.का अपराध पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
           घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों की पतासाजी हेतु मुखबिरों एवं तकनीकी माध्यमों से पतासाजी की गयी जिस पर हरिशंकर उर्फ विपिन जाटव पिता धनीराम जाटव, उम्र 19 साल, नि.ग्राम कोदसा को ग्रांम आमगांव-गोबरगांव रोड नहर के पास से अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गयी । आरोपी हरिशंकर उर्फ विपिन जाटव के व्दारा बताया गया कि दिनांक 05.04.2025 आमगांव के रहने वाले परिचित एक नाबालिक बालक ने उसे फोन कर बताया था कि आदित्य जाटव जिम जाने की बात को लेकर उसे गालीगलौच व मारपीट करता है। आदित्य जाटव को मारना है बदले में तुम्हें 08-10 हजार रूपये दे दूगाँ। दिनांक 14.04.2025 को करेली के कटहल पेट्रोल पंप के पीछे विपिन जाटव, निकिल जाटव, अमन जाटव, गोल्डी जाटव व एक नाबालिक लडके ने अंबेडकर जयंती की रैली में आदित्य जाटव को मारने की योजना बनाये थी। जो कि रैली करेली से प्रारंभ होने पर विपिन के व्दारा आदित्य से झंडे मांगने की बात को लेकर एक-दो बार विवाद किया गया एवं ग्राम कठौतिया में मरघटाई मे पुनः झंडा मांगने की बात लेकर विवाद किया गया ग्राम कठोतिया में मरघटाई के पास आदित्य जाटव मोटर सायकल किनारे खडे कर खडा हुआ जहाँ विपिन के व्दारा उसे गाली गलौच की गयी एवं विपिन आदित्य जाटव से झूमा झटकी करने लगा तो निखिल जाटव, अमन जाटव, गोल्डी जाटव व नाबालिक बालक ने बीच-बचाव करने के बहाने से आदित्य के दोनों हाथों को पकड लिया एवं मौका देखकर विपिन ने अपने पास रखे बडे चाकू से आदित्य को जान से मारने की नियत से पेट में चाकू मार दिया था और वहाँ से अमन की मोटर सायकल से भाग गया था, वादे के मुताबिक काम हो जाने के बाद अन्य आरोपियों ने मिलकर विपिन जाटव को नगद 8500 रु दिए थे। आरोपी विपिन जाटव से घटना में प्रयुक्त बडा चाकू, मोटरसायकल एवं एक मोबाईल जप्त कर आरोपी गिरफ्तार किया गया है ।
          उक्त घटना को अंजाम देने वाले आरोपी हरिशंकर उर्फ विपिन जाटव उम्र 19 साल नि. ग्राम कोदसा, निखिल जाटव पिता दिनेश जाटव उम्र 19 साल नि. आमगांव बडा, अमन पिता भूरेलाल जाटव उम्र 20 साल नि. आमगांव बडा, ललित उर्फ गोल्डी पिता सतीश जाटव उम्र 20 साल नि. मातावार्ड गाडरवारा नरसिहंपुर एवं एक विधि विवादित बालक को अभिरक्षा में लिया गया है
          उक्त प्रकरण का पर्दाफाश करने, आरोपी से मशरूका जप्ती एवं आरोपियान को अभिरक्षा में लेने में निरीक्षक गौरव चाटे, उनि मनीष मरावी, आरक्षक जितेन्द्र सिंह, आरक्षक प्रहलाद माधवे, आरक्षक पंकज सिंह राजपूत, आरक्षक रोहित चन्पुरिया, सायबर सेल म.आर. कुमुद पाठक एवं नगर रक्षा समिति सदस्य शिवम मालवीय की विशेष भूमिका रही।

 --------------------------------------------------------------------

 चेंन स्नेचिंग के आरोपी को पुलिस ने पकड़ा, उगले कई राज...

संवाददाता राजकुमार दुबे नरसिंहपुर

           नरसिंहपुर स्टेशनगंज पुलिस जांबाज सिपाही संजय आशीष के हाथों लगे चैन स्नेचिंग के आरोपी नरसिंहपुर,थाना स्टेशनगंज अंतर्गत चैन स्नेचिंग की घटना को अंजाम देने वाले 03 शातिर आरोपी 48 घंटे के अंदर पुलिस की गिरफ्त में, 2 लाख 50 हजार रूपये कीमत की सोने की चैन एवं एक मोटर साईकिल वरामद दिनांक 26.04.2025 को विवेक पटैल और उसका बटिहार विनोद पटेल दिन में करीब 02:00 बजे अपने चना व गेंहू की बिक्री के संबंध में कृषि उपज मंडी नरसिहपुर आये थे जो करीब 09:00 से 09:30 बजे तक रहे उसके बाद यह लोग अपने घर के लिए जा रहे थे इसी बीच केन्द्रीय विद्यालय रोड पर रात्रि करीबन 10:00 बजे जैसे ही पहुंचें तभी तीन लडको ने इसकी गाड़ी रोक ली जिसमें से एक लड़के ने विवेक पटैल के साथ मारपीट कर गले में पहनी हुई करीब 21 ग्राम की सोने की चैन छीना और भागने लगा तो विवेक एवं इसके साथ विनोद पटेल एवं उसके साथी ने अपनी सुपर स्प्लेन्डर मोटर सायकिल को खड़ी करके उनके पीछे भागे लेकिन यह लोग उनको पकड़ नहीं पाये तो यह वापस अपनी मोटरसायकिल के पास आये तो देखा तो मोटर सायकिल वहां पर नही थी और चैन छीनने वाले लड़के के साथ वाले दोनों लड़के वहां पर नहीं थे थाना स्टेशनगंज में प्रार्थी की रिपोर्ट अपराध क्रमांक 369/2025 धारा 303 (1), 304 बीएनएस. का पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया।
             चैन स्नेचिंग की घटना को अंजाम देने वाले 03 शातिर आरोपी 48 घंटे के अंदर थाना स्टेशनगंज पुलिस की गिरफ्त में  प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए विशेष टीम का गठन कर आरोपियों की पतसाजी हेतु मुखबिरों को सक्रीय किया गया एवं तकनीकी माध्यमों का उपयोग किया साथ ही प्रार्थी द्वारा बताये गये हुलिया के आरोपियों की तलाश शुरू कर दी दौरान तलाश के मुखबिर से 03 व्यक्तियों की रानीपिपरिया रोड मगरधा के पास संदिग्ध परिस्थिति में कुछ करने की सूचना प्राप्त हुई। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम द्वारा पहुचकर सूचना अनुसार व्यक्तियों से गहनता से पूछताछ की गयी जिन्होंने अपना नाम पंकज पिता कुंजीलाल मेहरा उम्र 20 साल, धर्मेन्द्र उर्फ धरमू पिता भोलाराम चौधरी, राजा पिता रामकुमार नौरिया, उम्र 26 साल तीनों निवासी शांतिनगर नकटुआ का होना बताया जिनके द्वारा घटना करना स्वीकार किया गया साथ ही उक्त घटना को कारित करना स्वीकार किया गया घटना की पुष्टि होने पर पुलिस ने उन्हे बापर्दा कर अपनी गिरफ्त में लिया जिनसे लूटे गये माल के संबंध में पूछताछ की जिनके द्वारा बताये स्थान से एक मोटरसायकल, 01 सोने की चैन कीमती 2.5 लाख रूपये बरामद कर विधिवत कार्यवाही कर माननीय न्यायालय पेश किया गया आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी में इनकी रही विशेष भूमिका  चैन स्नेचिंग की घटना को अंजाम देने वाले अज्ञात आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी में निरीक्षक रत्नाकर हिंगवे, सउनि. सतीश राजपूत, प्रआर, आशीष मिश्रा, वरि आर. संजय पांडे, आर. नंदकिशोर कुशवाहा, आर. अंकित विश्वकर्मा, आर. पुष्पराज, आर. मोहित, आर. चालक प्रशांत एवं म. आर. शिवानी शेन्डे की विशेष भूमिका रही है।

 

Post a Comment

Previous Post Next Post