TN Bharat News

सिंधी कैंप स्थित श्रेष्ठ बेकर्स का फूड रजिस्ट्रेशन तीन दिन के लिए निलंबित


          दमोह : कलेक्टर दमोह सुधीर कुमार कोचर के निर्देशों के तहत् खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा जांच दल ने दमोह शहर में निरीक्षण कार्यवाही करते हुए फास्ट फूड दुकानों एवं पेटिस निर्माण यूनिट्स में विक्रय हेतु संग्रहित चाउमिन एवं आलू पेटिस के नमूने जांच हेतु लिए हैं। दमोह शहर में बस स्टैंड स्थित भारत सैंडविच  हाउस एवं सिंधी कैंप स्थित श्रेष्ठ बेकर्स का निरीक्षण किया गया। मौके पर विक्रय हेतु संग्रहित चाउमिन एवं आलू पेटिस के नमूने जांच हेतु लिए गए हैं। इन नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया। सिंधी कैंप स्थित श्रेष्ठ बेकर्स पर दूषित पेटिस की 35.5 किलो मात्रा बाजार मूल्य लगभग 2765 रुपए का विनष्टीकरण किया गया।

            इस अवसर पर मैजिक बॉक्स की सहायता से विभिन्न प्रकार की फास्ट फूड एवं पेटिस निर्माण खाद्य सामग्री आदि की ऑन द स्पॉट गुणवत्ता जांच की गई । श्रेष्ठ बेकर्स में अस्वच्छ वातावरण में पेटिस का निर्माण, संग्रह एवं विक्रय करते हुए पाए जाने पर फूड रजिस्ट्रेशन को तीन दिवस के लिए निलंबित किया गया ।

Post a Comment

Previous Post Next Post