TN Bharat News

मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए साफ-सफाई का रखें विशेष ध्यान........

दमोह/ मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. राजेश कुमार अठया ने बारिश के मौसम मे आमतौर पर साफ-सफाई की कमी के कारण उल्टी, दस्त, पेचिश, हैजा, पीलिया, टाइफाइड जैसी बीमारियों का फैलाव होने की आशंका अधिक होती है। इस संबंध में मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने एडवायजरी जारी करते हुए आमजनों से आग्रह किया है कि मौसमी बीमारियों से बचाव के लिए साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखें। साफ, शुद्ध पेयजल एवं ताजा बने भोजन का ही इस्तेमाल करें।

मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने कहा है कि नल, हेण्डपंप या सुरक्षित कुऍ से साफ पानी का उपयोग करें। यदि पीने का पानी सुरक्षित जल स्त्रोत नलकूप या गहरे हेण्डपंप से नहीं आ रहा है तो उसे उबालकर साफ सूती कपड़े से छानकर पीने से जलजनित बीमारियों से बचा जा सकता है। पीने का पानी लाने से लेकर उपयोग करने तक यदि शुद्ध बना रहे तो बीमारी से बचाव होता है। पानी साफ और ढॅके बर्तन में रखें, पानी निकालने के लिए डंडीदार बर्तन का उपयोग करें। पानी के स्त्रोत के आस-पास विशेषकर कुऍ, हेण्डपंप, बोरवेल में साफ-सफाई रखने और अतिरिक्त पानी को सोखता गड्डा या नाली से सुरक्षित निकासी से पानी को दूषित होने से बचाया जा सकता है। बीमारी से बचाव के लिए व्यक्तिगत स्वच्छता के साथ-साथ अपने परिवेश के आस-पास साफ-सफाई का हमेशा ध्यान रखें। खुलें में कचड़ा न डालें। हमेशा शौचालय का उपयोग करें।

हमेशा ताजे बने भोजन और खाद्य पदार्थ का सेवन करें। ज्यादा देर का बना भोजन व बासी भोजन के सेवन से बचें। भोजन व खाद्य सामग्रियों हमेशा ढॅक कर रखें ताकि उसे मक्खियों और धूल आदि से दूषित होने से बचाया जा सके। सब्जियों और फलों को अच्छी तरह से धोकर, साफ अथवा धुले हुए चाकू से काटें। बाजार में खुले हुए खाद्य पदार्थों का सेवन नहीं करें।

😎😎😎😎😎😎😎😎😎😎😎😎😎

Post a Comment

Previous Post Next Post