TN Bharat News

कार सवारों को ट्रक ने मारी टक्कर, एक की मौत तीन की हालत गंभीर.....


दमोह जिले के कुम्हारी थाना क्षेत्र अंतर्गत सोमवार सुबह दमोह, कटनी स्टेट हाइवे पर एक ट्रक चालक ने कार को सामने से टक्कर मार दी। इसमें एक युवक की मौत हो गई और तीन गंभीर रूप से घायल हो गए। एक घायल की हालत नाजुक होने पर जबलपुर रेफर किया गया, जबकि दो घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना के बाद ट्रक चालक फरार है। पुलिस ने मामला दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

घटना कुम्हारी थाना के अंतर्गत रैपुरा और कुम्हारी के बीच गुदरी टेक पर हुई है। कार सवार चार दोस्त गोलू विश्वकर्मा, आलोक शर्मा, माखन साहू और दीपेंद्र सिंह कटनी से दमोह की ओर आ रहे थे। गुदरी नाला की टेक पर पहुंचते ही दमोह से कटनी की ओर जा रहे आयशर ट्रक के चालक ने लापरवाही पूर्वक कार को सामने से टक्कर मार दी। इसमें कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और ट्रक टक्कर मारने के बाद आगे जाकर बंद हो गया।

घटना की सूचना मिलते ही परिजन भी दमोह पहुंचे। मृतक का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा गया और ट्रक चालक पर मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी।  

Post a Comment

Previous Post Next Post