थाना पटेरा में दिनाँक 01/09/2025 को प्रार्थिया द्वारा आरोपी रशीद खान पिता काले खान उम्र 25 साल निवासी ग्राम मुडा थाना पटेरा के द्वारा प्रार्थिया के साथ जबरजस्ती गलत काम करना अश्लील फोटो निकालने एवं शादी कर मुस्लिम धर्म अपनाने का दबाव बनाने अश्लील फोटो वायरल करने की एवं जान से मारने की धमकी देने पर लिखित शिकायत करने पर प्रार्थिया की रिपोर्ट पर तत्काल अप.क्र.-244/2025 धारा 450,376,506 ता. हि. 67( a ) it act एवं 3/5 म.प्र. धार्मिक स्वतन्त्रता अधि. 2021 के आरोपी - रशीद खान पिता काले खान उम्र 25 साल निवासी ग्राम मुडा थाना पटेरा के विरूध्द कायम किया गया। जो मामला महिला संबंधी एवं गंभीर व धर्म विरोधी होने से मामले की तत्परता को देखते हुये, श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय दमोह के निर्देशन, अति. पुलिस अधीक्षक महोदय एवं एसडीओपी हटा के मार्गदर्शन मे मामला गंभीर एवं महिला संबंधी होने से थाना प्रभारी पटेरा निरीक्षक सरोज ठाकुर के नेतृत्व में विवेचना की जाकर विवेचना के दौरान आरोपी को 24 घण्टे अन्दर गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
सराहनीय कार्य-निरीक्षक सरोज ठाकुर, स.उ.नि. दिलीप सिह , प्र.आर.96 प्रमोद चौबे, आर. राघवेन्द्र आर. 303 सुरेश,आर.524 गब्बर, आर.788 बृजेश, आर.420नीतेश, म. आर. 685 रानी ठाकुर एवं साइबर सेल दमोह का विशेष योगदान रहा।
