TN Bharat News

पथरिया में कबड्डी एवं वॉलीबॉल प्रतियोगिताओं का शुभारंभ राज्यमंत्री लखन पटेल एवं सांसद राहुल सिंह हुए सम्मिलित

 

            दमोह/   सांसद खेल महोत्सव पूरे जिले में चल रहा है मैं सांसद राहुल सिंह को धन्यवाद देना चाहता हूं कि बच्चों को खेलने का अवसर मिला उन्हें अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिला दमोह संसदीय क्षेत्र की क्रांति गौड़ ने देश में खेल के जरिए अपना नाम रोशन किया है इस आशय के विचार प्रदेश के पशुपालन एवं डेयरी विभाग राज्यमंत्री लखन पटेल ने सांसद खेल महोत्सव 2025 का पथरिया तहसील मुख्यालय पर कबड्डी एवं वॉलीबॉल खेल के शुभारंभ अवसर पर व्यक्त किये।

            उन्होंने कहा सांसद खेल प्रतियोगिता के माध्यम से यहां के खिलाड़ियों को भी अपना नाम रोशन करने का अवसर मिलेगा। इस तरह की प्रतियोगिताएं जहां बच्चों में खेल में निखार पैदा करती है वहीं उन्हें आगे बढ़ने का अवसर प्रदान करती हैं खेल में शामिल सभी प्रतिभाओं को बहुत-बहुत बधाई और शुभकामनाएं।

            इस अवसर पर सांसद राहुल सिंह लोधी ने कहा आज पथरिया में सांसद खेल महोत्सव शुरू हो रहा है उन्होंने कहा पूरे देश में सांसद खेल महोत्सव प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर आयोजित हो रहे हैं। उन्होंने कहा इसमें सभी विधायकों, मंत्री और कमेटी के सदस्यों तथा कार्यकर्ताओं का भरपूर सहयोग मिल रहा है। सांसद श्री लोधी ने कहा खेल एक माध्यम है जिसमें बच्चों को खिलाड़ियों को अवसर खेलने का मिलता है। सांसद श्री लोधी ने कहा सभी विधानसभा क्षेत्र में 30 नवंबर तक खेल के आयोजन होंगे फिर जिला मुख्यालय में खेल एक से 20 दिसंबर तक आयोजित किए जाएंगे और 25 दिसंबर को संसद खेल महोत्सव का समापन होगा। उन्होंने कहा संसद खेल महोत्सव के बाद हमारे खिलाड़ी क्रांति गौंड की तरह क्षेत्र का नाम और रोशन करेंगे इस दौरान राष्ट्रीय खिलाड़ी कंचन कुर्मी और सुधीर पटेल का सम्मान किया गया। खेल के शुभारंभ अवसर पर कबड्डी खेल प्रतियोगिता का शुभारंभ अतिथियों के द्वारा किया गया।

             इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष रंजीता गौरव पटेल, जिला पंचायत उपाध्यक्ष मंजू धर्मेंद्र कटारे, सुंदरलाल विश्वकर्मा, महेश पटेल, केदार पटेल, श्यामलाल पटेल सहित अन्य जनप्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, सम्माननीय मीडियाजन तथा खेल प्रेमी मौजूद रहे।         

Post a Comment

Previous Post Next Post