TN Bharat News

लंबे समय से निष्क्रिय बैंक खातों को पुनर्जीवित या बंद कराने में जिला प्रशासन करेगा मदद - कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर


          दमोह/ कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर ने बताया भारतीय रिज़र्व बैंक द्वारा जारी महत्वपूर्ण निर्देशों के बारे में आम नागरिकों को जागरूक करना आवश्यक है। उन्होंने कहा कई लोगों ने वर्षो पहले बैंक खातें खुलवाए थे, जिनमें राशि तो जमा है लेकिन लंबे समय से कोई लेनदेन नहीं होने के कारण वे खाते निष्क्रिय या सस्पेंस खातों के रूप में पड़े हुए हैं।

            कलेक्टर श्री कोचर ने बताया ऐसे खातों को पुनर्जीवित करने, बंद कराने या उनमें जमा पैसे निकालने तीनों विकल्प नागरिकों के पास उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा लोगों को चाहिए कि वे अपने पुराने खातों की स्थिति की जांच कर लें, ताकि उनकी जमा धनराशि सुरक्षित रूप से उन्हें वापस मिल सके।

            उन्होने बताया आरबीआई के निर्देशों के अनुपालन में शुक्रवार को कलेक्ट्रेट कार्यालय स्थित जनसुनवाई कक्ष में एक छोटा सा ओरियंटेशन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कलेक्टर श्री कोचर ने आम नागरिकों से अपील की कि वे यह अवश्य जांच लें कि कहीं उनका कोई खाता वर्षों से निष्क्रिय अवस्था में तो नहीं पड़ा है।

            उन्होंने बताया कि ऐसी स्थिति होने पर नागरिक दमोह हेल्पलाइन नंबर 07812-350300 पर संपर्क कर सकते हैं। जिला प्रशासन संबंधित बैंक को निर्देशित कर खाते को पुनर्जीवित कराने, बंद कराने या जमा राशि दिलाने की प्रक्रिया को तुरंत आगे बढ़ाएगा। कलेक्टर श्री कोचर ने आश्वस्त किया कि प्रत्येक नागरिक को उनके बैंक खाते के निस्तारण में पूरी सहायता प्रदान की जाएगी, ताकि उनकी जमा राशि सुरक्षित रूप से उन्हें प्राप्त हो सके।

Post a Comment

Previous Post Next Post