दमोह/ देश के पूर्व प्रधानमंत्री, भारत रत्न श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेयी जी ऐसे महान व्यक्तित्व थे, जिन्हें राजनीति के विरोधी भी अपना मानते थे। वे पत्रकारों, साहित्यकारों, बुद्धिजीवियों, कवियों और लेखकों सभी के बीच समान रूप से सम्मानित थे। उनके साथ कार्य करने और उनका सान्निध्य पाने का सौभाग्य मुझे प्राप्त हुआ, इस आशय के विचार प्रदेश सरकार के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा श्रम मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने अटल उद्यान में अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती के अवसर वह पुष्प अर्पित करने एवं आर्शीवाद लेने के दौरान व्यक्त किये। उन्होने कहा वे स्वयं को सौभाग्यशाली महसूस कर रहे हैं कि श्रद्धेय अटल जी की 101वीं जयंती के अवसर पर दमोह स्थित अटल उद्यान में उनके चरणों में नमन करने का अवसर प्राप्त हुआ।
उन्होने कहा 25 दिसम्बर गुरूवार को दमोह के अटल उघान में भारत रत्न, पूर्व प्रधान मंत्री अटल बिहारी बाजपेयी की जयंती के अवसर वह पुष्प अर्पित करने एवं आर्शीवाद लेने आये हुये थे। मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने इस अवसर पर कहा कि देश की राजनीति में कालजयी व्यक्ति और अगर 20 शताब्दी में कोई नाम लिया जायेगा तो वह श्रद्वेय अटल जी का होगा। जो मुर्घन्य समाज जिसके बारे में कहा जाता है कि वह कभी एक नहीं हो सकता। जहां सब एक खेमे में अपने आपको पाते थे वह था अटल जी का व्यक्तित्व, जो परंपरायें एवं मर्यादायें उन्होने भारतीय लोकतंत्र में स्थापित की वह आज याद की जाती है। श्रद्वेय अटल जी ने भारतीय बेशभूषा, भारतीय सांस्कृतिक विरासत को विश्व पटल पर स्थापित किया। मंत्री श्री पटेल ने कहा कि हिन्दी के हिमायती अटल जी वह नेता हैं जिन्होने यूएन में जाकर हिन्दी में भाषण दिया। उनका कहना था अनुवादक हो या न हो परन्तु में तो हिन्दी में ही भाषण दूंगा। यह कदम आगे बढाने और अमेरिकन राष्द्रपति को जबाब देने का साहस अगर किसी में था तो वह श्रद्वेय अटल जी में था।
उन्होने कहा दमोह के साहित्यकार, पत्रकार, बौद्धिक समाज, चिकित्सकों के साथ में अटल जी की 101 वीं जयंती पर उनके चरणों में नमन कर रहा हूं। मंत्री पटेल ने अटल जी के साथ बिताये क्षणों को भी याद करते हुये कहा जब में प्रथम बार कम उम्र में सांसद बनकर गया तो उन्होने कहा था प्रथम जीत आसान होती है लेकिन पुर्नरावृत्ति कठिन होती है। अटल जी ने जब मुझे कोयला राज्य मंत्री बनाया था तो कहा था कि काजल की कोठरी में व्यक्ति बेदाग जाता है लेकिन बेदाग वापिस आना कठिन होता है। अटल जी ने हम जैसे नेताओं को बेदाग वापिस निकाल लिया आज उनके बताये हुये मार्ग पर चल रहे हैं। उन्होने कहा कि मेरे जीवन में जो भी अच्छा देखो तो मानना वह सभी अटल जी का आर्शीवाद है।
टीम उम्मीद का मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने सम्मान किया
मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल ने आज टीम उम्मीद को हेलमेट पहनाकर सम्मानित किया। टीम उम्मीद प्रमुख हरीश पटेल को सम्मानित करते हुये मंत्री पटेल ने उनके कार्यों की सराहना करते हुये शुभकामनायें भी दीं। विदित हो कि टीम उम्मीद गत बर्षों से लगातार स्वच्छता, बाढ आपदा एवं जन हितेषी कार्यों में लगातार सक्रिय भूमिका का निर्वाहन कर रही है। पिछले आठ सप्ताह से टीम उम्मीद सर्किट हाउस की पहाडी पर रविवार को स्वच्छता अभियान चलाया जाता है।
