TN Bharat News

पथरिया पुलिस द्वारा ए.टी.एम. बदलकर पैसे निकालकर धोकाधड़ी करने वाले आरोपी को किया गिरफ्तार


दिनांक 01.12.2025 को प्रार्थी बालमुकुन्द पटैल पिता महादेव प्रसाद पटैल उम्र 76 साल निवासी ग्राम सूखा हाल वार्ड नं. 04 पथरिया ने थाना पर उपस्थित आकर रिपोर्ट दर्ज कराई कि एसबीआई बैंक के बाजू में ए.टी.एम. से पैसा निकाल रहे थे जो अज्ञात व्यक्ति द्वारा ए.टी.एम. कार्ड बदलकर खाते से 17000 रूपये निकाल कर धोकाधड़ी की है। रिपोर्ट पर अपराध क्र. 720/2025 धारा 318 (4) बी.एन.एस. का पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।

           दमोह/ पुलिस अधीक्षक महोदय दमोह के निर्देशन में कार्य करते हुये घटनास्थल के आस पास के कैमरो के सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर अज्ञात कार के रजि. नंबर की पहचान की जाकर कार क्र. एचआर 15 एच 8638 के सबंध में विभिन्न माध्यम से जानकारी एकत्र की गई एवं अज्ञात आरोपियो की तलाश की गई। जो आरोपियो की रजिस्टर्ड कार नं. हरियाणा के रोहतक के ग्राम इंदरगढ़ का होना पाया गया पुलिस अधीक्षक महोदय से आरोपियो की तलाश पतारसी हेतु निर्देश प्राप्त कर श्रीमान पुलिस अधीक्षक महोदय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय एवं एस.डी.ओ.पी. महोदय पथरिया के मार्गदर्शन मे एवं थाना प्रभारी निरी. अमित मिश्रा के नेतृत्व में टीम गठित की गई जो हरियाणा प्रांत मे टीम को रवाना किया गया जो टीम द्वारा इंदरगढ़ पहुंचकर आस पास के क्षेत्रो मे उक्त गाड़ी मालिक व साथियो की पतारसी की गई। हरियाणा में ग्राम इंदरगढ़ थाना लाखनमाजरा जिला रोहतक में उक्त घटना के सदस्यो मे से एक आरोपी रिंकू सहसी दस्तयाब हुआ जिससे पूछताछ किया जो आरोपी द्वारा घटना को कबूल कर बताया कि वह एव उसके 02 अन्य साथी दास उर्फ चूचर सहसी निवासी ग्राम इंदरगढ़ एवं रवि सहसी निवासी कनाना द्वारा अलग-अलग जगहो पर जाकर अपने साथियो के साथ ए.टी.एम बदलकर खाते से रूपये निकालने जैसा अपराध करते है। दिनांक 01.12.2025 को हम लोगो ने मिलकर बालेनो कार क्र. एचआर 15 एच 8638 से पथरिया जिला दमोह म.प्र. आकर ए.टी.एम. कार्ड बदलकर 17000 रूपये निकालना बताया। आरोपी रिंकू सहसी पिता बलवान सहसी को दिनांक 20.12.2025 को विधिवत गिरफ्तार किया जाकर माननीय न्यायालय पथरिया पेश किया गया है, अन्य शेष 02 आरोपियो की गिरफ्तारी शेष है। जिनकी तलाश पतारसी की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी - रिंकू सहसी पिता बलवान सहसी उम्र 36 साल निवासी ग्राम इंदरगढ़ थाना लाखनमाजरा  जिला रोहतक (हरियाणा)

सराहनीय कार्य करने वाले अधिकारी / कर्मचारी निरी. अमित मिश्रा थाना प्रभारी पथरिया, सउनि हरगोविंद पटैल, व आर.नवीन बैन, आर. संदीप कुर्मी, आर. अजय कुर्मी, सायबर सेल से प्रआर, सौरभ टण्डन, प्रआर. राकेश अठ्या, आर. मयंक दुबे का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

Post a Comment

Previous Post Next Post