दमोह/ पुलिस अधीक्षक दमोह श्रुतकीर्ति सोमवंशी एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दमोह सुजीत भदौरिया के कुशल मार्गदर्शन, पर्यवेक्षण एवं सतत् मॉनिटरिंग तथा श्री एच०आर० पाण्डेय नगर पुलिस अधीक्षक दमोह एवं सुश्री प्रिया सिंधी अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) पथरिया के निर्देशन में थाना दमोह देहात, थाना बटियागढ़ तथा सायबर सेल दमोह की संयुक्त टीम द्वारा 02 अलग - अलग साइबर फ्रॉड के प्रकरणों में त्वरित एवं प्रभावी कार्यवाही कर महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त की गई है, जो इस प्रकार है:-
प्रकरण क्रमांक 01 (थाना दमोह देहात), आवेदक सतीष पटेल, ग्राम खोजाखेड़ी :-
822/2025 अपराध क्रमांक, :- धारा :-318(4) भारतीय न्याय संहिता 20231
दिनांक 22.11.2025 को आवेदक सतीष पटेल ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आवेदन प्रस्तुत किया जिसमें बताया कि दिनांक 20.11.2025 को अज्ञात व्यक्तियों द्वारा 10 टन लोहा क्रय करने के नाम पर धोखाधड़ी कर रूपये 93,000/- की राशि ऑनलाईन ट्रांसफर कराई गई। सायबर सेल द्वारा आवेदन प्राप्त कर NCRP पोर्टल में क्रमांक 32111250039303 पर शिकायत दर्ज की गई तथा त्वरित कार्रवाई करते हुए रूपये 3,174/- की राशि होल्ड कराई गई। संदिग्ध मोबाइल नंबरों के संबंध में जानकारी एकत्र कर टीम को भोपाल दिशा में भेजा गया। तत्पश्चात संयुक्त टीम ने निम्न संदेहियों को पकड़ा गया ।
01. राधेकिशन पिता अशोक सेन निवासी मोदेला चावल बेगमगंज (जिसके खाते में राशि भेजी गई)
02. सोनू लोधी पिता ठाकुर सिंह लोधी, निवासी सिसरोधा, देवनगर, रायसेन
उपरोक्त दोनों संदेहियों से पूछताछ में स्वीकार किया कि वे भोपाल निवासी एक अन्य आरोपी के कहने पर फॉड करते थे तथा कमीशन पर पैसे लेते थे। उपरोक्त कार्यवाही के आधार पर थाना दमोह देहात में अपराध क्रमांक 822/2025 धारा 318 (4) भारतीय न्याय संहिता 2023 का पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है।
प्रकरण क्रमांक 02 (थाना बटियागढ), :- महेन्द्र सिंह, ग्राम धोराज आवेदक
अपराध क्रमांक :- 400/2025, धारा :- 318 (4) भारतीय न्याय संहिता 20231
दिनांक 25.11.2025 को आवेदक महेन्द्र सिंह ने बताया कि उसने 19.11.2025 को होंडा कंपनी की एक साइन मोटरसायकिल खरीदी थी। 23.11.2025 को संदेही द्वारा फोन कर रूपये
30,000/- की बकाया राशि के नाम पर ठगी कर ली गई। सायबर सेल द्वारा आवेदन प्राप्त कर तुरंत NCRP पोर्टल पर शिकायत दर्ज की गई एवं रूपये 29,384/- राशि होल्ड कराई गई। संदेही ग्राम ससनाकला थाना तेंदूखेड़ा के निवासी पाए गए, संदेहियों की जानकारी एकत्रित कर धार पीथमपुर क्षेत्र में थाना तेंदूखेड़ा की टीम पहले से ही भोपाल, इंदौर क्षेत्र में रवाना होने से संदेहियों की तलाश कर संयुक्त पूछताछ की गई। पकड़े गए संदेही रितुराज लोधी पिता उजयार लोधी, निवासी ससनाकला एवं संदेही राममिलन लोधी पिता अमरसिंह लोधी, निवासी ससनाकला दोनों ने फॉड करना स्वीकार किया। बैंक खातों को किराए पर देकर अन्य लोगों को धोखाधड़ी में मदद करते थे। उक्त कार्यवाही पर थाना बटियागढ़ में अपराध क्रमांक 400/2025 धारा 318 (4) बी.एन.एस पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है । संयुक्त टीम का सराहनीय प्रयाससंयुक्त टीम का सराहनीय प्रयास, दोनों प्रकरणों में शीघ्र, वैज्ञानिक एवं तकनीकी आधार पर कार्यवाही करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी तथा ठगी गई राशि का बड़ा हिस्सा सुरक्षित कर लिया गया। यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक महोदय के मार्गदर्शन तथा नगर पुलिस अधीक्षक दमोह एवं अनुविभागीय अधिकारी (पुलिस) पथरिया के निर्देशन में की गई।
उक्त सफल, सराहनीय एवं प्रभावी कार्यवाही में कावा० निरीक्षक रचना मिश्रा थाना प्रभारी दमोह देहात कावा० निरीक्षक रजनी शुक्ला, थाना प्रभारी बटियागढ, उप निरीक्षक एस.एन. यादव, प्रधान आरक्षक आलोक भारद्वाज, प्रधान आरक्षक डेलन सिंह, प्रधान आरक्षक ऋषभ जैन, आरक्षक जितेन्द्र पटैल, आरक्षक आकाश पाठक, एवं सायबर सेल दमोह से प्रधान आरक्षक सौरभ टंडन प्रधान आरक्षक राकेश अठ्या आरक्षक मयंक दुबे, आरक्षक रोहित राजपूत की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।
पुलिस अधीक्षक महोदय ने संपूर्ण टीम की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार की त्वरित एवं प्रभावी कार्रवाई से साइबर अपराधियों पर रोक लगती है तथा आम नागरिकों में सुरक्षा का विश्वास बढ़ता है।
--0--
