दमोह/ कलेक्टर सुधीर कुमार कोचर द्वारा दिये गये निर्देशों के तहत खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अंतर्गत खाद्य सुरक्षा जांच दल द्वारा दमोह शहर में तीन गुल्ली चौराहा स्थित रिलायंस जियो स्मार्ट प्वाइंट का औचक निरीक्षण किया गया। उक्त रिलायंस जियो स्मार्ट प्वाइंट से खराब पास्ता के पैकेटों को विक्रय किए जाने की सीएम हेल्पलाइन में ग्राहक द्वारा शिकायत की गई थी।
निरीक्षण के दौरान परिसर से मौके पर विक्रय हेतु संग्रहित बर्जेस इटेलियन कंपनी ब्रांड के पैने रिगेट ब्रॉन्ज कट पास्ता के नमूने जांच हेतु लिए गये। मौके पर रिलायंस जियो स्मार्ट प्वाइंट में कार्यरत कर्मचारियों के एनुअल मेडिकल सर्टिफिकेट पाए गए। फूड हैंडलर्स द्वारा एप्रन एवं हेड कवर का उपयोग करते हुए पाया गया। इन पास्ता के नमूनों को जांच हेतु राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला भेजा गया। जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।
