TN Bharat News

पूर्व विधायक प्रजापति का कथावाचकों पर विवादित बयान...

 

 

मध्यप्रदेश में रविवार को राजधानी भोपाल के भेल दशहरा मैदान में ओबीसी-एससी-एसटी संयुक्त संघर्ष मोर्चा के आह्वान पर महासम्मेलन और प्रदर्शन आयोजित किया गया। यह आयोजन अपाक्स (APACS) के बैनर तले हुआ, जिसमें प्रदेशभर से कर्मचारी और सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए। महासम्मेलन के दौरान छतरपुर जिले की चंदला विधानसभा से पूर्व विधायक आरडी प्रजापति के बयान ने नया विवाद खड़ा कर दिया। उन्होंने कुछ कथावाचकों पर महिलाओं के सम्मान को ठेस पहुंचाने वाली भाषा इस्तेमाल करने का आरोप लगाया। उन्होंने मंच से कुछ कथावाचकों के बयानों का जिक्र करते हुए कहा कि ऐसी भाषा किसी भी धर्म, परंपरा या शास्त्र का हिस्सा नहीं हो सकती। प्रजापति ने कहा कि महिलाओं की गरिमा पर सवाल उठाना पूरे समाज को शर्मसार करता है। उन्होंने कथावाचकों को लेकर बेहद आपत्तिजनक और विवादित टिप्पणी की। प्रजापति ने कहा कि देश के पांच बाबा हैं, जो करोड़ों की भीड़ में बहन-बेटियां को गाली देते हैं। ऐसे कथावाचक व्यासपीठ से महिलाओं को लेकर विवादित बातें कह चुके हैं। कथावाचकों को जूतों की माला पहनाकर निर्वस्त्र घुमाया जाए। सोशल मीडिया से लेकर राजनीतिक गलियारों तक इस बयान की तीखी प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है।

Post a Comment

Previous Post Next Post