दमोह/ सकल हिन्दू समाज जिला दमोह के उपाध्यक्ष राजीव राय सावजी ने जानकारी देते हुए बताया कि माघ चतुर्थी के अवसर पर मंगलवार को हिंदू धर्म के प्रथम देव के रूप में विख्यात भगवान गणपति की पूजा-अर्चना पूरे विधि-विधान से की गई। इस मौके पर शहर के गजानन टेकरी संतोषी माता मंदिर परिसर में नगर पुरोहित पंडित राजेश पाठक के मार्गदर्शन में हवन पूजन प्रारंभ किया गया। सिद्धि विनायक के दर्शनार्थ मानो श्रद्धा का सैलाब उमड़ पड़ा हो। सुबह से ही मंदिर पर पूजा अर्चना के लिए आने वाले श्रद्धालुओं का जो क्रम शुरू हुआ वह देर रात तक जारी रहा। फूल-माला और विद्युत झालरों से सुसज्जित मंदिर को आकर्षक ढंग से सजाया गया था।
सकल हिन्दू समाज जिला दमोह के संरक्षक गजानन मंदिर के व्यवस्थापक दिलीप चौरसिया,कोमल चौरसिया ने जानकारी देते हुए बताया कि सुबह मंदिर के कपाट खुलने के बाद गजानन की पूजा एवं आरती के उपरांत श्रद्धालुओं के दर्शनार्थ मंदिर के द्वार खोल दिए गए। मंदिर के बाहर माला फूल और मिष्ठान की दुकानें सज गई थीं। आस्थावान भक्तों ने गणपति बप्पा के चरणों में दूर्वा (दूब घास) व गेंदा फूल की माला तथा भगवान गणेश को प्रिय मोदक अर्पित कर महिलाओं ने अपनी संतान की आयु को दीर्घायु एवं स्वास्थ्य रहने को लेकर वृत रखकर मंगलमय जीवन की कामना की।
मंदिर पर महिलाओं की संख्या सर्वाधिक नजर आई। मंदिर व आसपास के इलाके में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। इस तिथि को व्रत धारण करने वाली महिलाओं ने देर शाम चन्द्र देव के दर्शनोपरांत अघ्र्य देकर कच्ची मिट्टी से निर्मित गणेश प्रतिमा की अपने आंगन में स्थापित कर उन्हें काले तिल से बने लड्डू, गाजर, शकरकंद आदि का भोग लगाकर विधि विधान से पूजा अर्चना कर परिवार के सुख समृद्धि की कामना की।
जात-पात की करों विदाई हम सब हिन्दू भाई भाई - कपिल सोनी
सकल हिन्दू समाज जिला दमोह के अध्यक्ष कपिल सोनी ने कहा कि दमोह जिले ही नहीं वल्कि देश के लिए जातिवाद से मुक्त करना है। इस लिए जात-पात की करों विदाई हम सब हिन्दू भाई भाई का नारा आज दमोह में तिल गणेश मेला के दौरान गुंजायमान हुआ।
कार्यक्रम का सफल संचालन युवा सकल हिन्दू समाज जिला अध्यक्ष मोंटी रैकवार और कार्यक्रम तिल गणेश मेले में पधारे नगर के गण मान्य लोग व भक्तौ का आभार सकल हिन्दू समाज के जिला उपाध्यक्ष व गजानन टेकरी मंदिर समिति के पूर्व अध्यक्ष राजीव राय सावजी के द्वारा व्यक्त किया गया।
इस दौरान प्रमुख रूप से पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष मालती असाटी, पूर्व नपाध्यक्ष पंडित मनु मिश्रा,कैलाश शैलार,सकल हिन्दू समाज जिला उपाध्यक्ष राजीव राय सावजी, युवा जिलाध्यक्ष मोंटी रैकवार,कोमल चोरसिया विमल चौरसिया, सकल हिन्दू समाज के संरक्षक संजय सरवरिया, भाजपा के पूर्व जिला महामंत्री रमन खत्री,नगर अध्यक्ष राम मनोहर घारू, जिला उपाध्यक्ष सूर्यकांत चौरसिया,उमाशंकर चौरसिया,मोनू राजपूत, संजय पलनीटकर, अरविंद श्रीवास्तव, विकास मिश्रा, भाजपा नगर अध्यक्ष मोनू चौरसिया, नंदन चक्रवर्ती,नीलेश पारोचे, संजय गौतम, रीतेश सोनी, अरूण दीक्षित,विनय असाटी,बसंत खरे, राौोकेश पलंदी,संवेद जैन, सतीश सेन,वैभव नायक,नरेश ठाकुर,धीरज अहिरवार,सुरजीत राजपूत, बसंत श्रीवास्तव, अरविंद चौधरी,कंचन रोहिताश सहित बड़ी संख्या में प्रमुख पदाधिकारी मौजूद रहे।
