TN Bharat News

13 फरवरी को नोहटा में भव्य किसान सम्मेलन मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव करेगे सहभागिता

     दमोह/ प्रदेश के संस्कृति, पर्यटन, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग राज्यमंत्री धर्मेन्द्र सिंह लोधी ने बताया जबेरा विधानसभा क्षेत्र के लिए 13 फरवरी का दिन ऐतिहासिक और गौरवपूर्ण होने जा रहा है। नोहलेश्वर महोत्सव और किसान सम्मेलन आयोजन न केवल जबेरा विधानसभा की प्रतिष्ठा को बढ़ाएगा, बल्कि किसान भाइयों के लिए भी एक महत्वपूर्ण अवसर सिद्ध होगा। मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 13 फरवरी, शुक्रवार को अपरान्ह 1 बजे नोहटा की पावन धरा पर आयोजित नोहलेश्वर महोत्सव के अंतर्गत भव्य किसान सम्मेलन में सहभागिता करेंगे।

राज्यमंत्री श्री लोधी ने बताया मुख्यमंत्री का आगमन क्षेत्र के लिए सम्मान का विषय है। किसान सम्मेलन के माध्यम से किसानों से संवाद स्थापित किया जाएगा और उनके हितों से जुड़े विषयों पर चर्चा की जाएगी।उन्होंने सभी किसान भाइयों, माताओं-बहनों, युवाओं एवं क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल एवं भव्य बनाने का आग्रह किया। उन्होंने कहा जनसहभागिता ही किसी भी आयोजन की वास्तविक शक्ति होती है।

राज्यमंत्री श्री लोधी ने क्षेत्रवासियों से आह्वान किया कि वे इस ऐतिहासिक क्षण के साक्षी बनें और जबेरा विधानसभा के विकास की नई दिशा में सहभागी बनें।

Post a Comment

Previous Post Next Post