TN Bharat News

त्यौहारों में सुरक्षा और बेहतर व्यवस्थाओं के मद्देनजर कलेक्टर श्री राठौर ने अधिकारियों के साथ शहर के प्रमुख स्थलों का किया भृमण

       दमोह/ चैत्र नवरात्र, ईद, हिन्दू नववर्ष सहित विभिन्न त्योहारों में सुरक्षा व्यवस्था के मद्देनजर कलेक्टर अनिल राठौर ने आज शहर के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बड़ी देवी मंदिर, फुटेरा तालाब, ईदगाह स्थल सहित कई प्रमुख स्थलों का भृमण कर जायजा लिया और आयोजनों को लेकर सुरक्षा व्यवस्था आदि के संबंध में अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए। इस दौरान अपर कलेक्टर मीना मसराम, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुजीत सिंह भदोरिया, सीएसपी हरिराम पांडे, एसडीएम सौरभ गन्धर्व आदि अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Post a Comment

Previous Post Next Post